बागेश्वर में 47 साल के दरिंदे चाचा ने नाबालिग भतीजी से दो साल तक किया दुष्कर्म,भेजा जेल
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Apr 08, 2026 15:33
•
1 views
•
0 Comments
बागेश्वर जिले के कपकोट क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म और गर्भपात कराने के गंभीर मामले में पुलिस ने एक अधेड़ व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी क...
बागेश्वर जिले के कपकोट क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म और गर्भपात कराने के गंभीर मामले में पुलिस ने एक अधेड़ व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार 7 अप्रैल को पीड़िता के परिजन की ओर से थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि आरोपी पिछले दो वर्षों से 16 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर रहा था और इस दौरान उसका गर्भपात भी कराया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने आरोपी भूपाल साह (47 वर्ष) निवासी मल्लादेश फरसाली, कपकोट को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के साथ-साथ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश और चर्चाओं का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। आगे जो भी कार्रवाई होगी निष्पक्ष तौर पर देखी जाएगी जिसमें जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!