अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में कांग्रेस ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम का नाम आने पर किया पुतला दहन

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Dec 24, 2025 12:48 1 views 0 Comments
अल्मोड़ा में कांग्रेस ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम का नाम आने पर किया पुतला दहन

अल्मोड़ा में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा अंकित हत्याकांड में शामिल भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम उर्फ गट्टू के...

अल्मोड़ा में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा अंकित हत्याकांड में शामिल भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम उर्फ गट्टू के नाम उजागर होने पर पुतला दहन किया गया। उन्होंने भाजपा सरकार और दुष्यंत गौतम के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस जिला अध्यक्ष भूपेंद्र भोज गुड्डू ने कहा कि कांग्रेस लगातार अंकिता हत्याकांड को लेकर धरना प्रदर्शन करते हुए आई है और लगातार कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को उठाते हुए आ रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक सुरेंद्र राठौर की पत्नी द्वारा हत्याकांड में शामिल वीआईपी का भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम के नाम को उजागर किया गया है। इसको देखते हुए सरकार एवं प्रशासन को दुष्यंत गौतम की गिरफ्तारी करनी चाहिए। और अगर सरकार द्वारा अभी भी इस पर कार्रवाई नहीं की जाती है तो कांग्रेस लगातार इस मामले को आगे भी उठाते रहेगी। कांग्रेस की जिला महामंत्री गीता मेहरा ने कहा कि अंकित भंडारी हत्याकांड पूरे उत्तराखंड को इस बेटी के दर्द ने झकझोर दिया ।

हमारे बार-बार विरोध करने पर उसे विप का नाम उजागर नहीं हो रहा था आज भाजपा नेत्री द्वारा दुष्यंत गौतम का नाम उजागर किया जा रहा है उपलक्ष में आज तो आज इस उपलक्ष्य में दुष्यंत गौतम का पुतला फूंका जा रहा है। उन्होंने हमारी मातृ शक्ति का आह्वान करते हुए कहा कि एक होने का समय आ गया है यह लोग बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देते हैं और हमारी बेटियां आज राज्य में सुरक्षित नहीं है। आज हमारी मातृ शक्ति को जरूरत है कि सड़कों में एकजुट होकर खड़े होना पड़ेगा जब तक यह दुष्यंत गौतम को सजा नहीं देते हैं।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment