उत्तराखंड

देहरादून में आईएमए कैडेट की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत, स्पेशल कमीशंड ऑफिसर के लिए हुआ था सिलेक्शन

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Sep 12, 2025 01:04 1 views 0 Comments
देहरादून में आईएमए कैडेट की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत, स्पेशल कमीशंड ऑफिसर के लिए हुआ था सिलेक्शन

देहरादून स्थित प्रतिष्ठित भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए ) में सैन्य प्रशिक्षण के दौरान एक कैडेट की स्विमिंग पूल में डूबने से मृत्यु हो गई है। कैडेट का श...

देहरादून स्थित प्रतिष्ठित भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए ) में सैन्य प्रशिक्षण के दौरान एक कैडेट की स्विमिंग पूल में डूबने से मृत्यु हो गई है। कैडेट का शव स्विमिंग पूल में मिला है। यह हादसा बुधवार शाम हुआ। 33 वर्षीय कैडेट बालू एस केरल के तिरुवनंतपुरम का रहने वाले थे। स्पेशल कमीशंड आफिसर के लिए चयन होने के बाद वह आईएमए में सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे। पर तैराकी प्रशिक्षण के दौरान स्विमिंग पूल में डूबने से उनकी मृत्यु हो गई ।

Advertisement

जानकारी के अनुसार कैडेट बालू एस को स्वीमिंग पूल में बेहोश पाया गया। उन्हें तुरंत चिकित्सीय सहायता के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि इस मामले की जांच अकादमी प्रबंधन द्वारा की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक जांच में इस बिंदु को शामिल किया गया है कि कैडेट की मौत लापरवाही से हुई है या फिर दूसरे कारणों से। भारतीय सैन्य अकादमी में देश-विदेश के कैडेटों को कठोर सैन्य प्रशिक्षण दिया जाता है। कैडेट यहां पर करीब सालभर तक कड़ा सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं। बालू स्पेशल कमीशंड आफिसर (एससीओ) एंट्री के माध्यम से चयनित हुए थे। एससीओ एंट्री भारतीय सेना में सेवारत जवानों को अधिकारी बनने का अवसर प्रदान करती है।

यह पहली बार नहीं है जब आईएमए में सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त करने के दौरान किसी कैडेट की मृत्यु हुई है। इससे पहले भी ऐसी ही घटनाएं अकादमी में होती रही हैं। अगस्त 2017 में अकादमी के दो जेंटलमैन कैडेटों की 10 किलोमीटर लंबी दौड़ के दौरान मृत्यु हो गई थी। वहीं, वर्ष 2019 में भी एक जेंटलमैन कैडेट की लांघा रोड के पास रात में नेविगेशन ट्रेनिंग के दौरान गहरी खाई में गिरने से मृत्यु हो गई थी।

अब एक बार फिर इसी तरह की दुघर्टना की पुनरावृत्ति आईएमए में हुई है। जिसने सुरक्षा प्रोटोकाल को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कैंट कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक केसी भट्ट के अनुसार कैडेट की स्वीमिंग पूल में डूबने से मृत्यु की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर भेजी गई। कैडेट का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के असल कारणों का पता लग पाएगा।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment