उत्तराखंड

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, हरिद्वार से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी ट्राले से टकरा गई, टक्कर में 17 श्रद्धालु घायल

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Jun 16, 2026 06:27 1 views 0 Comments
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, हरिद्वार से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी ट्राले से टकरा गई, टक्कर में 17 श्रद्धालु घायल

राजस्थान के अलवर जिले के बडौदा मेव थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस हाईवे पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। हरिद्वार से दर्शन कर जयपु...

राजस्थान के अलवर जिले के बडौदा मेव थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस हाईवे पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। हरिद्वार से दर्शन कर जयपुर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैवलर गाड़ी आगे चल रहे ट्रॉले से टकरा गई। हादसे में 17 लोग घायल हो गए, जिनमें महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों ने तुरंत पुलिस एवं एम्बुलेंस को सूचना दी। गाड़ी में सवार युवक प्रकाश ने बताया की हम लोग हरिद्वार से दर्शन करके जयपुर लौट रहे थे। अचानक आगे चल रहे ट्रॉले का टायर फट गया। इससे वाहन असंतुलित हो गया और हमारी ट्रैवलर बस उससे टकरा गई। हादसे में कई लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस ने तुरंत मदद पहुंचाई, जिससे सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा सका।

हरिद्वार के बड़ोदा मेव थाना अधिकारी मोहन सिंह ने बताया की दिल्ली मुम्बई एक्सप्रेस वें पर मंगलवार सुबह सड़क हादसे की सूचना मिली थी । जिस पर पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचा । जहां सामने आया की ट्रॉले का टायर अचानक फट गया, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। इसी दौरान पीछे से आ रही श्रद्धालुओं से भरी ट्रैवलर बस ट्रॉले से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैवलर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार कई यात्री घायल हो गए। घायलों में सुशीला (60), लालचंद कुमावत (54), कंचन देवी (50), सोनू (42), मंजू (45), सुनिता (50), विमला (45), नवरत्न (47), फूला देवी (70), हरिनारायण (60) और नीरज देवी (60) सहित कुल 17 लोग शामिल हैं। सभी घायलों को मौके पर पहुंची एम्बुलेंसों की सहायता से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।चिकित्सकों के अनुसार अधिकांश घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

ट्रैवलर बस में सवार सभी लोग जयपुर निवासी हैं और एक ही परिवार व रिश्तेदारी से जुड़े हुए हैं। वे हरिद्वार में धार्मिक यात्रा और दर्शन करने के बाद वापस जयपुर लौट रहे थे। इसी दौरान बडौदा मेव थाना क्षेत्र में यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बडौदा मेव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वाहनों से बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया। दुर्घटनाग्रस्त ट्रैवलर और ट्रॉले को हाईवे से हटवाकर यातायात भी सुचारू कराया गया। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण ट्रॉले का टायर फटना सामने आया है, हालांकि दुर्घटना के अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment