उत्तराखंड

उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा: डोईवाला में डंपर ने तीन वाहनों को रौंदा, कार सवार 2 लोगों की मौत

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Mar 24, 2025 06:25 1 views 0 Comments
उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा: डोईवाला में डंपर ने तीन वाहनों को रौंदा, कार सवार 2 लोगों की मौत

उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं, राजधानी देहरादून के डोईवाला के लच्छीवाला में भयंकर सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार...

उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं, राजधानी देहरादून के डोईवाला के लच्छीवाला में भयंकर सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार डंपर ने तीन गाड़ियों को रौंद डाला,एक कार ट्रक के नीचे दब गई, ये कार इतनी बुरी तरह पिचक गई कि उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई, घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस व एसडीआरएफ ने डंपर के नीचे आई दो गाड़ियों को बाहर निकाला, एक गाड़ी अभी भी रेत से भरे ओवरलोड डंपर के नीचे दबी है, वहीं घटना के बाद डंपर चालक फरार बताया जा रहा है।

गौर हो कि डोईवाला में सुबह के समय हुए इस हादसे ने लोगों की रूह कंपा दी, तेज रफ्तार डंपर (ट्रक) ने डोईवाला के लच्छीवाला टोल टैक्स के पास तीन वाहनों को रौंद दिया, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पुलिस व एसडीआरएफ ने डंपर के नीचे आई दो गाड़ियों को बाहर निकाला, एसडीआरएफ की टीम ने मशीन से कटिंग कर वाहनों को डंपर के नीचे से निकाला, जबकि एक वाहन को अभी भी निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

घटना आज सुबह करीब 8 बजे की बताई जा रही है. डंपर की टक्कर से तीनों वाहनों का कचूमर निकल गया, हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई, कार इतनी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई कि उसके अंदर सवार दो लोगों के शवों को कटर के द्वारा कार को काटकर बाहर निकाला जा सका, हादसे में पंकज कुमार और रतनमणि की मौत हो गई, ये दोनों लोग नथनपुर जोगीवाला के बताए जा रहे हैं, ये लोग टिहरी कोर्ट में ड्यूटी पर जा रहे थे।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment