देहरादून में भारी बारिश का कहर, सुरक्षा दीवार ढही, तीन मकान क्षतिग्रस्त, एक महिला घायल
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Jul 12, 2026 07:45
•
1 views
•
0 Comments
राजधानी देहरादून में शनिवार शाम हुई तेज बारिश के चलते विजय कॉलोनी की खाला बस्ती में एक सुरक्षा दीवार ढह गई। इस हादसे में तीन मकान क्षतिग्रस्त हो गए,...
राजधानी देहरादून में शनिवार शाम हुई तेज बारिश के चलते विजय कॉलोनी की खाला बस्ती में एक सुरक्षा दीवार ढह गई। इस हादसे में तीन मकान क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि एक महिला घायल हो गई। घायल महिला को उपचार के लिए दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया। मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित परिवारों की सुरक्षा और सहायता को प्राथमिकता दी जाए।
साथ ही अन्य संवेदनशील क्षेत्रों का भी तत्काल निरीक्षण कर संभावित खतरे वाले स्थानों पर निगरानी बढ़ाने और जरूरत पड़ने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए। हादसे के बाद राहत एवं बचाव दलों ने मलबा हटाने का काम शुरू किया और क्षतिग्रस्त मकानों का आकलन किया। देर रात तक प्रशासन की टीमें मौके पर राहत कार्यों में जुटी रहीं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को राहत कार्यों में तेजी लाने और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। लगातार हो रही बारिश को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से भूस्खलन और संवेदनशील क्षेत्रों में सावधानी बरतने की अपील की है।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!