उत्तराखंड

देहरादून के रानीपोखरी थाना में हेड कॉन्स्टेबल सुनील की गोली लगने से मौत, पारिवारिक कलह का परिणाम

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत May 26, 2026 09:19 1 views 0 Comments
देहरादून के रानीपोखरी थाना में हेड कॉन्स्टेबल सुनील की गोली लगने से मौत, पारिवारिक कलह का परिणाम

देहरादून में थाना रानीपोखरी क्षेत्र में एक  हेड कॉन्स्टेबल की गोली लगने से मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, 25 मई...

देहरादून में थाना रानीपोखरी क्षेत्र में एक  हेड कॉन्स्टेबल की गोली लगने से मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, 25 मई को लगभग 10:30 बजे थाना रानीपोखरी को सूचना प्राप्त हुई कि  हेड कॉन्स्टेबल (AP) सुनील 49 वर्ष जो देहरादून एयरपोर्ट में गार्ड ड्यूटी पर तैनात थे, ने अपने आवास नागाघेर, रानीपोखरी में अपनी कार्बाइन से स्वयं को गोली मार ली।

घटना के बाद उन्हें गंभीर अवस्था में उपचार के लिए हिमालयन हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। प्रथम दर्शट्या मौके पर करीब 7 से 8 राउंड फायरिंग हुई है, जिसमें से करीब तीन गोलियां मृतक  हेड कॉन्स्टेबल को लगी है। गोली चलने का मुख्य कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment