उत्तराखंड

हरिद्वार ज्वैलरी शोरूम डकैती कांड: हरियाणा से चौथा आरोपी अरेस्ट, एक का हो चुका एनकाउंटर

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Sep 19, 2024 07:13 1 views 0 Comments
हरिद्वार ज्वैलरी शोरूम डकैती कांड: हरियाणा से चौथा आरोपी अरेस्ट, एक का हो चुका एनकाउंटर

श्री बालाजी ज्वैलर्स शोरूम में दिनदहाड़े डकैती डालने की घटना के बाद फरार चल रहे एक अन्य डकैत को हरिद्वार पुलिस की टीम यमुनानगर हरियाणा से दबोच कर ले...

श्री बालाजी ज्वैलर्स शोरूम में दिनदहाड़े डकैती डालने की घटना के बाद फरार चल रहे एक अन्य डकैत को हरिद्वार पुलिस की टीम यमुनानगर हरियाणा से दबोच कर ले आई है, उसके कब्जे से 13.5 हजार रुपए की नकदी और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है, शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि घटना के बाद डकैत को 50 हजार रुपए मिले थे, बाकी हिस्सा बंटवारे के बाद मिलना था।

पुलिस कप्तान प्रमेंद्र डोभाल के निर्देश पर रुड़की कोतवाली प्रभारी नरेंद्र बिष्ट और उपनिरीक्षक रंजीत तोमर की टीम ने डकैत अमन कंबोज निवासी गांव पिंडी जिला फिरोजपुर पंजाब को यमुनानगर हरियाणा से गिरफ्तार किया है, रंजीत तोमर ज्वैलरी शोरूम डकैती कांड के बाद से फरार था और पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी।

बताते चलें कि बीते 1 सितंबर को मध्य हरिद्वार स्थित श्री बालाजी ज्वैलर्स शोरूम में बदमाशों ने दिनदहाड़े डकैती की घटना को अंजाम दिया था, कई राज्यों में खोजबीन करने के बाद पुलिस ने तीन दिन पहले एक डकैत को मुठभेड़ में मार गिराया था, दो अन्य डकैतों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

पुलिस कप्तान प्रमेंद्र डोभाल के निर्देश पर रुड़की कोतवाली प्रभारी नरेंद्र बिष्ट के नेतृत्व में एक टीम ने डकैत अमन कंबोज निवासी गांव पिंडी जिला फिरोजपुर पंजाब को यमुनानगर हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया, शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि घटना के बाद डकैत को 50 हजार रुपए मिले थे, बाकी हिस्सा बंटवारे के बाद मिलना था, इस रकम में से ही उसने 25 हजार रुपए का नया मोबाइल भी खरीदा था, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि फरार एक अन्य बदमाश की तलाश भी चल रही है, बहुत जल्द उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment