उत्तराखंड

हल्द्वानी की नन्ही हर्षिका रिखाड़ी रबड़ डॉल के नाम से मशहूर बनी अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ की ब्रांड एंबेसडर

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत May 18, 2026 02:25 1 views 0 Comments
हल्द्वानी की नन्ही हर्षिका रिखाड़ी रबड़ डॉल के नाम से मशहूर बनी अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ की ब्रांड एंबेसडर

हल्द्वानी की नन्ही हर्षिका रिखाड़ी योगिनी बनी अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ की ब्रांड एंबेसडर (किड्स) अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ के राष्ट्रीय अध्य...

हल्द्वानी की नन्ही हर्षिका रिखाड़ी योगिनी बनी अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ की ब्रांड एंबेसडर (किड्स) अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष योग गुरु मंगेश त्रिवेदी ने जस गोविन पब्लिक स्कूल हल्द्वानी की छात्रा रबड़ डॉल के नाम से मशहूर नन्ही हर्षिका रिखाड़ी को अभी तक योग के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, प्रतिभा, अनुशासन तथा बाल योग प्रेरणा के प्रति समर्पण को देखते हुए अपने महासंघ का ब्रांड एंबेसडर (किड्स) मनोनीत किया है।

Advertisement

इतनी कम उम्र में ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने पर हर्षिका के स्कूल एवं घर में खुशी की लहर है । हर्षिका के पिता भुवन रिखाड़ी माता मोनिका रिखाड़ी, कोच नीरज धपोला एवं गीता धपोला और हर्षिका के पूरे स्कूल प्रबंधन ने हर्षिका को ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने पर बधाई दी और सभी ने उज्वल भविष्य की कामना की।
अगर हर्षिका की उपलब्धि की बात की जाय तो हर्षिका ने 9 साल की उम्र में अभी तक योग के क्षेत्र में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग कर लगभग 50 मेडल अपने नाम कर चुकी है जिसमें 25 गोल्ड मेडल भी शामिल हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर पर दो बार योग रत्न अवार्ड, मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड, इंडिया प्राउड बुक ऑफ रिकॉर्ड, Top 21 indian inspireing yogis का अवॉर्ड, योगासन खेल रत्न अवार्ड, इत्यादि अपने नाम कर चुकी है।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment