Haldwani: चालक पार्किंग से निकाल रहा था कार, तभी अचानक नहर में जा घुसी गाड़ी
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Dec 24, 2024 09:24
•
2 views
•
0 Comments
हल्द्वानी में ठंडी सड़क पर सोमवार रात एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। यहां नहर कवर करने के लिए पार्किंग बनाई गई है, जो कई जगहों से खुली छोड़ी गई है।...
हल्द्वानी में ठंडी सड़क पर सोमवार रात एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। यहां नहर कवर करने के लिए पार्किंग बनाई गई है, जो कई जगहों से खुली छोड़ी गई है। सोमवार रात एक व्यक्ति अपनी कार पार्किंग से निकाल रहा था तभी उसकी कार खुली नहर में जा गिरी।
गनीमत है कि कार चालक को कोई हानि नहीं पहुंची। इस दौरान लोगों ने प्राधिकरण पर कई आरोप लगाए है। उनका कहना है कि प्राधिकरण ने यहां रेलिंग नहीं लगाई है। जिसके कारण यह हादसा हुआ।
लोगों ने प्राधिकरण पर आरोप लगाते हुए कहा की अगर प्राधिकरण में समय पर रेलिंग लगा दी होती तो शायद या घटना नहीं होती हो तो गनीमत रही कि चालक को कोई गंभीर चोट नहीं आई अन्यथा कोई बड़ी घटना हो सकती थी ।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!