उत्तराखंड

किशोरी के साथ गैंगरेप...जागरण देखने गई थी किशोरी, युवकों ने आम के बाग में ले जाकर की दरिंदगी

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Oct 14, 2024 09:32 1 views 0 Comments
किशोरी के साथ गैंगरेप...जागरण देखने गई थी किशोरी, युवकों ने आम के बाग में ले जाकर की दरिंदगी

हल्द्वानी शहर के मुखानी थाना क्षेत्र में नाबालिग से गैंग रेप का मामला सामने आया है। दो युवकों ने नाबालिग को आम के बाग में ले जाकर उसके साथ गैंगर...

हल्द्वानी शहर के मुखानी थाना क्षेत्र में नाबालिग से गैंग रेप का मामला सामने आया है। दो युवकों ने नाबालिग को आम के बाग में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया। इसके बाद उसे बाग में छोड़कर फरार हो गए। उधर नाबालिग की मां की शिकायत पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ पॉक्सो में मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दूसरा आरोपी फरार है।

Advertisement

किशोरी की मां ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि सात अक्तूबर को पनियाली क्षेत्र में एक जागरण चल रहा था। मुखानी थाना क्षेत्र की 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी भी यही गई थी। रात करीब 11:30 बजे जब वह वापस लौट रही थी। तभी दो युवकों ने उसे बाग में खींच लिया। इसके बाद उसका मुंह बंद कर उसके साथ बारी-बारी से गैंग रेप किया।

इसके बाद दोनों युवक नाबालिग को बाग में छोड़कर फरार हो गए। उधर किसी तरह नाबालिग घर पहुंची। इसके बाद उसने परिवार वालों को बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले अशीष (23) और हिमांशु (24) ने उसके साथ रेप किया। इसके बाद किशोरी की मां ने 11 अक्तूबर को पुलिस को तहरीर सौंपी।

एसओ मुखानी विजय मेहता ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो में मुकदमा दर्ज कर लिया है। किशोरी का मेडिकल कराया गया है। इसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। एक आरोपी हिमांशु को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। दूसरे को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment