उत्तराखंड

मुरादाबाद हाईवे में भीषण सड़क हादसे में हल्द्वानी के चार युवकों की मौत एक घायल

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Mar 16, 2026 12:35 1 views 0 Comments
मुरादाबाद हाईवे में भीषण सड़क हादसे में हल्द्वानी के चार युवकों की मौत एक घायल

यूपी- मुरादाबाद में भीषण सड़क हादसे में हल्द्वानी के चार युवकों की मौत एक घायल, लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर रामपुर की तरफ से आ रही कार ट्रैक्टर ट्रॉली...

यूपी- मुरादाबाद में भीषण सड़क हादसे में हल्द्वानी के चार युवकों की मौत एक घायल, लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर रामपुर की तरफ से आ रही कार ट्रैक्टर ट्रॉली में घुस गई, मूंढापांडे क्षेत्र के मनकरा मोड़ के पासतेज रफ्तार कार आगे चल रही ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुस गई, टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए, पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला, इसके बाद मूंढापांडे सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने कार सवार पांच युवकों में से चार को मृत घोषित कर दिया  ।

एक युवक गंभीर रूप से घायल है।जिसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है, सीओ हाईवे राजेश कुमार ने बताया कि हादसे मे दयाल रावत, अनिल नेगी (38), सुंदर सैनी (42), भुवन भंडारी( 37)हल्द्वानी की जान चली गई। जबकि चालक यशदीप पांडे निवासी हल्द्वानी गंभीर रूप से घायल हैं घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग निकला।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment