Kedarnath Breking: केदारनाथ में सैलाब में बह गए गाजियाबाद के 4 दोस्त, पांचवे के लिए देवदूत बना खच्चर वाला
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Aug 03, 2024 02:43
•
1 views
•
0 Comments
उत्तराखंड के केदारनाथ में बादल फटने के बाद सैलाब आ गया और पहाड़ का बड़ा हिस्सा नीचे गिरने लगा। इसकी चपेट में गाजियाबाद से केदारनाथ गए पांच दोस्त आ गए...
उत्तराखंड के केदारनाथ में बादल फटने के बाद सैलाब आ गया और पहाड़ का बड़ा हिस्सा नीचे गिरने लगा। इसकी चपेट में गाजियाबाद से केदारनाथ गए पांच दोस्त आ गए। इनमें से किसी तरह एक ख़च्चर वाले ने एक युवक को तो बचा लिया लेकिन उसके चार साथी सैलाब में बह गए। इस घटना के बाद राहत और बचाव की टीम भी मौके पर पहुंची और सभी की तलाश शुरू कर दी गई लेकिन काफी तलाश करने के बाद भी उनका कोई पता नहीं चल पाया है।
जानकारी के अनुसार गाजियाबाद की खोड़ा कॉलोनी की अर्चना एंकलेव सोसाइटी में रहने वाले सुमित शुक्ला, कृष्णा पटेल, मन्नू,चिराग और सचिन नाम के 5 दोस्त पहले हरिद्वार पहुंचे। इसके बाद वह केदारनाथ की यात्रा पर निकल गए। इसी दौरान अचानक ही वहां बादल फट गया और पांचों ही बादल फटने के बाद आए सैलाब की चपेट में आ गए। इनमें से एक युवक को खच्चर वाले शख्स ने हाथ पकड़ लिया और उसे किसी तरह बचा लिया लेकिन दुर्भाग्य से उसके चार अन्य साथी सुमित शुक्ला, कृष्णा पटेल,मन्नू, चिराग पानी में बह गए।
बताया जा रहा है कि काफी तलाश करने के बाद भी उनका कोई पता नहीं चल पाया। इस घटना की जानकारी सचिन नाम के युवक ने ही उनके घर वालों को दी। बताया जा रहा है कि उनके घरवाले भी उत्तराखंड के लिए रवाना हो गए हैं और उनकी तलाश की जा रही है। उधर चारों के घर में कोहराम मचा हुआ है और उस सोसाइटी में सन्नाटा पसरा हुआ है।
केदार घाटी में इस आपदा के बाद लगभग 4000 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है जबकि 1000 के लगभग तीर्थयात्री अब भी यहां फंसे हुए हैं। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ के लोग निरंतर लोगों की खोजबीन और रेस्क्यू में लगे हैं। पिछले 24 घंटे में एसडीआरएफ और एनडीआरएफ के साथ पुलिस की टीम ने मिलकर लगभग 4000 यात्रियों का सकुशल रेस्क्यू किया है।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!