पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने की मुख्यमंत्री से भेंट,अनेक विकास से जुड़े मुद्दों पर की गयी चर्चा
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Feb 03, 2026 10:21
•
2 views
•
0 Comments
देहरादून में पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने देहरादून में सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की। इस शिष्टाचार भेंट के दौरान उनके द्वार...
देहरादून में पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने देहरादून में सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की। इस शिष्टाचार भेंट के दौरान उनके द्वारा मुख्यमंत्री को श्री कृष्ण की प्रतिमा भेंट करते हुये अंग वस्त्र पहनाकर उनका सम्मान किया गया। बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि यह मात्र एक शिष्टाचार भेंट थी जिसमें मुख्यमंत्री के साथ अल्मोड़ा की अनेक समस्याओं और उनके समाधान पर सार्थक चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा मुख्यमंत्री से लोधिया स्थित फूड क्राफ्ट केंद्र के संचालन को लेकर भी वार्ता हुई जिससे कि अल्मोड़ा के युवाओं को रोजगार का माध्यम मिल सके।इसके साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा पूर्व में अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के लिए स्वीकृत हार्ट कैथ लैब के निर्माण/संचालन,असिस्टेंट प्रोफेसरो की नियुक्ति को विशेष प्राथमिकता दी गयी है साथ ही अन्य बिंदुओं पर भी गहन चर्चा की गयी।
मुख्यमंत्री एवं प्रदेश सरकार द्वारा लगातार मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा में स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने के लिये विशेष प्रयास किये जा रहे हैं। बिट्टू कर्नाटक ने बताया कि अल्मोड़ा जीआईसी ग्राउंड में आधुनिक खेल सुविधाएं,अल्मोड़ा की पेयजल योजनाओं,पार्किंग एवं विद्यालयों के आधुनिकीकरण पर तथा अन्य विविध बिन्दुओं पर सकारात्मक वार्ता की गई। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री से वार्ता में आश्वस्त किया कि अल्मोड़ा के विकास के लिए धन की कमी बिल्कुल भी आडे नहीं आने दी जाएगी और अल्मोड़ा में विकास की योजनाओं को प्राथमिकता के साथ धरातल पर उतारा जा रहा है। इसका जीता जागता उदाहरण अल्मोड़ा में हाल फिलहाल में बनी तीन बहुमंजिला पार्किंग है। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री को यू सी सी के 1 वर्ष पूरे होने पर बधाई भी दी क्योंकि मुख्यमंत्री की पहल पर ही उत्तराखंड देश का पहला ऐसा राज्य बना जिसने सफलतापूर्वक यू सी सी को लागू किया।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!