उत्तराखंड

चमोली में भारी बारिश के बाद बदरीनाथ हाईवे पर मलबे में फंसे दो यात्री वाहनों से सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत May 20, 2026 00:24 1 views 0 Comments
चमोली में भारी बारिश के बाद बदरीनाथ हाईवे पर मलबे में फंसे दो यात्री वाहनों से सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला

चमोली में तेज वर्षा के बाद मंगलवार देर शाम ज्योतिर्मठ और चमोली के बीच पागलनाला के पास मलबा आने से बदरीनाथ हाईवे करीब दो घंटे अवरुद्ध रहा। मलबे में दो...

चमोली में तेज वर्षा के बाद मंगलवार देर शाम ज्योतिर्मठ और चमोली के बीच पागलनाला के पास मलबा आने से बदरीनाथ हाईवे करीब दो घंटे अवरुद्ध रहा। मलबे में दो यात्री वाहन भी फंसे रहे। हालांकि इनमें सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। उन्हें बाद में निकाल दिया गया। एनएच ने करीब दो घंटे बाद हाईवे को छोटे वाहनों के लिए सुचारु किया। वहीं हाईवे बाधित होते ही दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। वहीं हाईवे अवरुद्ध होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने यात्री वाहनों को पीपलकोटी, चमोली, ज्योतिर्मठ और हेलंग के पास रोक दिया।

मंगलवार देर शाम जनपद में ज्योतिर्मठ और आसपास के क्षेत्रों में मूसलधार वर्षा और ओलावृष्टि हुई। इससे क्षेत्र नदी नाले उफान पर आ गए। वहीं बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पागलनाला के समीप मलबा आने से अवरुद्ध हो गया। मलबे में दो यात्री वाहन भी फंस गए। हाईवे बाधित होते ही दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। हाईवे नौ बजे के करीब बाधित हुआ। एनएच की टीम ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद हाईवे से मलबा हटाकर इसे छोटे वाहनों के लिए सुचारु किया। वहीं हाईवे के बाधित होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने यात्री वाहनों को सुरक्षित जगहों पर रोक दिया। बदरीनाथ जाने वाले वाहनों को पीपलकोटी व चमोली में और वहां से आने वाले वाहनों को ज्योतिर्मठ और हेलंग में रोक दिया गया। पागलनाले के अस्थायी उपचार का कार्य दो साल से चल रहा है, लेकिन अब तक यह कार्य पूरा नहीं हुआ है। इससे मानसून में चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment