हरिद्वार में पति से विवाद के बाद दिल्ली की महिला ने हरिद्वार में फ्लाईओवर से लगाई छलांग, महिला गंभीर रूप से घायल
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
May 30, 2026 17:02
•
1 views
•
0 Comments
हरिद्वार में पति से विवाद के बाद दिल्ली की एक महिला ने शनिवार को हरिद्वार में फ्लाईओवर से छलांग लगाकर आत्मघाती कदम उठाया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल...
हरिद्वार में पति से विवाद के बाद दिल्ली की एक महिला ने शनिवार को हरिद्वार में फ्लाईओवर से छलांग लगाकर आत्मघाती कदम उठाया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस के अनुसार, दिल्ली के रानीगंज, शांतिनगर निवासी प्रियंका अपने पति से विवाद के चलते दो दिन पहले घर से निकल आई थी। शनिवार देर शाम वह हरिद्वार पहुंची और प्रेमनगर आश्रम फ्लाईओवर पर पहुंचकर अचानक सड़क पर छलांग लगा दी।
घटना के बाद राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे गंभीर हालत में एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया। वहीं, इस संबंध में इंस्पेक्टर कनखल देवेंद्र रावत ने बताया कि महिला के कूल्हे और हाथ में फ्रैक्चर आया है। घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!