नैनीताल में सैलानियों की बाढ़, अब दोपहिया पर्यटक वाहनों की शहर में नो एंट्री
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Mar 31, 2025 01:03
•
1 views
•
0 Comments
सरोवर नगरी नैनीताल में सैलानियों का भारी संख्या में उमड़ना जारी है। रविवार को नगर के अधिकांश होटल पैक होने के साथ ही पार्किंग स्थल भी पर्यटक वाहनों स...
सरोवर नगरी नैनीताल में सैलानियों का भारी संख्या में उमड़ना जारी है। रविवार को नगर के अधिकांश होटल पैक होने के साथ ही पार्किंग स्थल भी पर्यटक वाहनों से पट गए। होटलों के टैरिफ में 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हो गई है। पर्यटक वाहनों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस ने भवाली मस्जिद तिराहा से डायवर्जन प्लान प्रभावी कर दिया। हालांकि रूसी बाईपास, नारायण नगर में वाहनों को रोकने की नौबत नहीं आई। कारोबारियों के अनुसार 10 हजार से अधिक पर्यटक पहुंचे।
पुलिस ने यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए कमर कस ली है। सोमवार से पर्यटकों के दोपहिया वाहनों को रूसी बाईपास व कालाढूंगी में ही रोक दिया जाएगा।भीड़ बढ़ने पर चौपहिया वाहन भी रोके जाएंगे। मैदानी भागों में गर्मी की तपिश बढ़ने के बाद शहर में इस बार समय से पहले पर्यटन सीजन दस्तक दे चुका है। मैदानी इलाकों में स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू होने पर सैलानी की संख्या और बढ़ जाएगी। रविवार को नगर के पर्यटन स्थल गुलजार नजर आए।
नौका विहार करने वालों तांता लगा रहा। मालरोड पर भी खासी चहल-पहल रही। स्नोव्यू, केव गार्डन, बाटनिकल गार्डन, हिमालय दर्शन व चिड़ियाघर में पूरे दिन पर्यटकों की भीड़ रही। राजभवन देखने वालों की भी उत्सुकता देखते ही बनी। पर्यटन कारोबारियों के अनुसार सोमवार को भी सैलानियों का पहुंचना जारी रहेगा, जबकि ईद के बाद भारी संख्या में सैलानी पहुंचने की उम्मीद है।एसपी डा. जगदीश चंद्र के अनुसार सोमवार को रूसी बाईपास व कालाढूंगी में दोपहिया पर्यटक वाहन रोके जाएंगे। संबंधित क्षेत्र के थाना प्रभारियों को इसको लेकर अलर्ट कर दिया गया है।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!