उत्तराखंड

विवाह समारोह में हुई फायरिंग, गोली लगने से नौ साल के बच्चे मौत, परिवार में मातम

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Nov 24, 2024 10:20 1 views 0 Comments
विवाह समारोह में हुई फायरिंग, गोली लगने से नौ साल के बच्चे मौत, परिवार में मातम

रुड़की में शनिवार की रात शादी समारोह चल रहा था। इसी दौरान किसी ने हर्ष  फयरिंग कर दी। हर्ष फायरिंग के दौरान गोली नौ वर्ष के बच्चे को जा लगी। जिस...

रुड़की में शनिवार की रात शादी समारोह चल रहा था। इसी दौरान किसी ने हर्ष  फयरिंग कर दी। हर्ष फायरिंग के दौरान गोली नौ वर्ष के बच्चे को जा लगी। जिससे मौके पर ही बच्चे की मौत हो गई। जिसके बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं, शादी की खुशियां मातम में बदल गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। 

जानकारी के अनुसार, खानपुर थाना क्षेत्र के लालचंदवाला गांव में मुस्लिम समाज के एक परिवार में एक शादी समारोह चल रहा था। देर रात किसी ने हर्ष फायरिंग कर दी। एक गोली नौ वर्ष के रियान पुत्र वसीम को लग गई। तुरंत ही उसे एक अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची खानपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पीएम के लिए रुड़की अस्पताल भेज दिया है।

खानपुर थाना कार्य प्रभारी उपेंद्र सिंह ने बताया कि बच्चे के शरीर पर गोली लगने का निशान मिला है। प्रथम दृष्टा बच्चे की मौत गोली लगने से हुई लग रही है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं बच्चे की मौत से विवाह की खुशियां मातम में बदल गई।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment