ऋषिकेश के गुमानिवाला में फायरिंग,हरियाणा नंबर की कार में सवार युवकों ने स्थानीय लोगों पर ताना तमंचा
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Jul 13, 2025 12:38
•
1 views
•
0 Comments
ऋषिकेश के गुमानिवाला क्षेत्र में देर रात फायरिंग की सूचना से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि हरियाणा नंबर की कार में सवार कुछ युवकों ने गुज्जर बस्त...
ऋषिकेश के गुमानिवाला क्षेत्र में देर रात फायरिंग की सूचना से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि हरियाणा नंबर की कार में सवार कुछ युवकों ने गुज्जर बस्ती के पास स्थानीय लोगों पर तमंचा तान दिया। जिसकी खबर लगते ही ग्रामीणों व अन्य लोगों ने आरोपियों का विरोध किया। भीड़ देखकर हुड़दंगी वहां से गाड़ी छोड़कर भाग निकले। इस दौरान उनके पास रखा तमंचा भी वहीं गिर गया।
कहा जा रहा है कि दो गुटों के बीच ऋषिकेश में कहा सुनी हो गई थी। जिसके बाद हरियाणा नंबर की कार में युवकों का पीछा करते हुए गुमानिवाला जंगल के पास पहुंच गए। लेकिन आगे रास्ता बंद होने के कारण उक्त लोग गाली गलौज पर उतर आए।
इस दौरान जब ग्रामीणों ने उनका विरोध किया तो दबंगों ने उन पर तमंचा तान दिया। जिससे गुस्साए लोगों ने उक्त लोगों को सबक सिखया।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!