नैनीताल के मल्लीताल के पास ओल्ड लंदन हाउस में फिर लगी आग, रात ढाई बजे मची अफरातफरी, सवा घंटे बाद पाया काबू
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Oct 21, 2025 03:03
•
1 views
•
0 Comments
नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र में फिर एक बार आग लगने से हड़कंप मच गई। रात ढाई बजे आग लगने से पूरे शहर में हड़कंप मचा हुआ है। इसी जगह अगस्त में ही आग लग...
नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र में फिर एक बार आग लगने से हड़कंप मच गई। रात ढाई बजे आग लगने से पूरे शहर में हड़कंप मचा हुआ है। इसी जगह अगस्त में ही आग लगने से 72 वर्षीय महिला की मौत हुई थी। अग्निशमन विभाग आग लगने के कारणों की पड़ताल में जुटा हुआ है।
नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र में स्थित ओल्ड लंदन हाउस पर में बीते 27 अगस्त को अग्निकांड के चलते 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई थी। अग्निशमन विभाग व प्रशासन आग लगने के कारण अब तक पता नहीं लगा पाए और इधर उसी भवन के दूसरे किनारे कन्नौजिया फर्नीचर हाउस के प्रथम तल में भयानक आग लग गई।
जानकारी के अनुसार सोमवार ढाई बजे रात भवन में अचानक आग लग गई थी। आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल की टीम भी फायर टेंडर लेकर मौके पर पहुंच गई। लगभग सवा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। एफएसओ देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि आग लगने से नुकसान व आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!