उत्तराखंड

मलेथा में रेलवे परियोजना में काम कर रही नवयुगा कंपनी के कर्मचारी आवास में लगी आग, सामान जलकर हुआ खाक

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Jan 16, 2025 15:50 1 views 0 Comments
मलेथा में रेलवे परियोजना में काम कर रही नवयुगा कंपनी के कर्मचारी आवास में लगी आग, सामान जलकर हुआ खाक

टिहरी देवप्रयाग विधानसभा के क्षेत्र कीर्ति नगर तहसील क्षेत्र के मलेथा रेलवे परियोजना के निर्माण अधीन आयोग नवयुगा कंपनी के कर्मचारी आवास में अचानक आग...

टिहरी देवप्रयाग विधानसभा के क्षेत्र कीर्ति नगर तहसील क्षेत्र के मलेथा रेलवे परियोजना के निर्माण अधीन आयोग नवयुगा कंपनी के कर्मचारी आवास में अचानक आग लग गई। आज की लपटों और धुएं का गब्बर देखकर आसपास के क्षेत्र और स्थानीय लोगों में अफरातफरी माहौल फैल गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नवयुगा कंपनी के इंचार्ज राजेश अरोड़ा द्वारा इसकी सूचना कीर्ति नगर पुलिस को दी गई। उन्होंने बताया कि लगभग 4:00 बजे घटित हुई इस घटना में लगभग 34 कर्मचारियों के रहने वाली जगह के 8 हॉट्स सामान सहित जल गए साथ ही दो बाइक भी जलकर खाक हो गई।

किसी तरह कड़ी मशक्कत कर रेल कर्मचारियों एवं पुलिस के साथ फायर सर्विस की टीम द्वारा आग पर काबू पाया गया। भीषण आग के दौरान गनीमत रही की कोई जनहानि नहीं हुई। बताया कि आग लगने का कारण प्रथम दृष्टि शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment