उत्तराखंड

देहरादून में ट्रक और इनोवा की भीषण टक्कर, 6 छात्रों की मौत, एक गंभीर घायल

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Nov 12, 2024 05:12 1 views 0 Comments
देहरादून में ट्रक और इनोवा की भीषण टक्कर, 6 छात्रों की मौत, एक गंभीर घायल

देहरादून में थाना कैंट क्षेत्र के अंतर्गत ओएनजीसी के पास ट्रक और इनोवा कार की भीषण टक्कर हो गई, हादसे में छह छात्रों की मौत हो गई है, जबकि एक गंभीर घ...

देहरादून में थाना कैंट क्षेत्र के अंतर्गत ओएनजीसी के पास ट्रक और इनोवा कार की भीषण टक्कर हो गई, हादसे में छह छात्रों की मौत हो गई है, जबकि एक गंभीर घायल हो गया, हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए, सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सभी छात्रों को गाड़ी से बाहर निकाला और अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टर ने 3 युवक और 3 युवतियों को मृत घोषित कर दिया, वहीं एक घायल युवक का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है, साथ ही हादसा होने के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, पुलिस घटना के संबध में अग्रिम कार्रवाई कर रही है, साथ ही पुलिस ट्रक चालक की तलाश में जुट गई है, बताया जा है कि इनोवा कार सवार सभी छात्र थे।

जानकारी के अनुसार बीते देर रात को इनोवा कार में तीन युवतियां और चार युवक अपने घर जा रहे थे,उसी दौरान ओएनजीसी चौक पर ट्रक और इनोवा कार की टक्कर हो गई, हादसे में छह छात्रों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया, हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए, घटना के बाद आरोपी चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी युवक और युवतियों को कार से निकाल कर दून हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने 3 युवक और 3 युवतियों को मृत घोषित कर दिया, वहीं एक घायल युवक का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है, प्रथम दृष्टया में पुलिस द्वारा मौके पर जानकारी जुटाने पर पता चला कि कार की अधिक स्पीड थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ है।

हादसे में हताहत होने वाले छात्र 19 वर्षीय गुनीत निवासी लोक जीएमएस रोड, 23 वर्षीय कुणाल कुकरेजा निवासी राजेंद्र नगर देहरादून, मूलनिवासी चंबा हिमाचल प्रदेश, 23 वर्षीय नव्या गोयल निवासी आनंद चौक तिलक रोड, 24 वर्षीय अतुल अग्रवाल निवासी कालिदास रोड, 20 वर्षीय कामाक्षी, कावली रोड, 24 वर्षीय ऋषभ जैन निवासी राजपुर रोड, वहीं 25 वर्षीय सिद्धेश अग्रवाल, निवासी आसियाना शोरूम मधुबन के सामने राजपुर रोड घायल हुआ हुआ है, जिसका इलाज चल रहा है

    एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया है कि सभी छात्र देहरादून के कॉलेज में पढ़ते हैं और देर रात ही मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया, साथ ही ट्रक चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया,जिसकी तलाश की जा रही है, पुलिस द्वारा घटना के संबध में अग्रिम कार्रवाई जारी है।

    सुरेन्द्र सिंह रावत

    सुरेन्द्र सिंह रावत

    Verified Reporter

    Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

    Enjoyed this article?

    Share it with your friends and colleagues.

    Comments (0)

    No comments yet. Be the first to share your thoughts!

    Leave a Comment