उत्तराखंड

हल्द्वानी में नकली पैकेजिंग जूस की फैक्ट्री का भंडाफोड़, केमिकल से तैयार हो रहा था 'जहर'

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Apr 29, 2025 01:39 1 views 0 Comments
हल्द्वानी में नकली पैकेजिंग जूस की फैक्ट्री का भंडाफोड़, केमिकल से तैयार हो रहा था 'जहर'

खाद्य पदार्थों की अवैध फैक्ट्रियों के खिलाफ नैनीताल जिला प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है, पिछले दिनों नकली शराब की फैक्ट्री, नकली कोल्ड ड्रिंक, नूड...

खाद्य पदार्थों की अवैध फैक्ट्रियों के खिलाफ नैनीताल जिला प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है, पिछले दिनों नकली शराब की फैक्ट्री, नकली कोल्ड ड्रिंक, नूडल्स और सॉस फैक्ट्री का भंडाफोड़ के बाद जिला प्रशासन ने अवैध रूप से संचालित हो रही पैकेजिंग जूस फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है, फैक्ट्री में बच्चों की पीने वाली छोटे जूस की पैकेजिंग की जा रही थी।

एसडीएम राहुल शाह और नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने एक सूचना के आधार पर नकली रसना, फ्रूटी और छोटे बच्चों के लिए पाउच कोल्ड ड्रिंक बनाने वाली अवैध फैक्ट्री पर छापा मारा, फैक्ट्री से भारी मात्रा में नकली पेय पदार्थ, पैकिंग के लिए उपयोग की जाने वाली पॉलिथीन और हानिकारक केमिकल बरामद किया है।

खाद्य सुरक्षा विभाग अधिकारियों ने बताया कि इस फैक्ट्री में तैयार किए जा रहे नकली ड्रिंक्स में इस्तेमाल होने वाला केमिकल बच्चों की सेहत के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है, मौके पर जब अधिकारी पहुंचे तो अवैध तरीके से उत्पादन और पैकिंग का काम चल रहा था, एसडीएम राहुल शाह ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं, साथ ही फैक्ट्री संचालकों के दस्तावेजों और सत्यापन की भी जांच कराई तो किसी तरह की कोई भी वैध कागजात नहीं पाए गए।

नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने कहा कि इस तरह की अवैध गतिविधियों से न केवल कानून का उल्लंघन हो रहा है, बल्कि मासूम बच्चों की जान भी खतरे में डाली जा रही है, प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए फैक्ट्री को सील कर दिया है, मौके पर पहुंचे खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश टम्टा ने बनाई गई जूस के सैंपल को भी कलेक्ट किया है, जांच में ये भी सामने आया कि फैक्ट्री का संचालन घरेलू बिजली और घरेलू पानी के कनेक्शन पर चल रहा था, एसडीएम राहुल शाह ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है, फैक्ट्री संचालक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment