उत्तराखंड

हरिद्वार में बरेली के नशा तस्करों का एनकाउंटर, एक के पैर में लगी गोली, दूसरा फरार, स्मैक बरामद

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Jan 16, 2025 04:48 1 views 0 Comments
हरिद्वार में बरेली के नशा तस्करों का एनकाउंटर, एक के पैर में लगी गोली, दूसरा फरार, स्मैक बरामद

देर रात हरिद्वार के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस की नशा तस्करों से मुठभेड़ हो गई, मुठभेड़ में एक नशा तस्कर गोली लगने से घायल हो गया, उसे उपचार...

देर रात हरिद्वार के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस की नशा तस्करों से मुठभेड़ हो गई, मुठभेड़ में एक नशा तस्कर गोली लगने से घायल हो गया, उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, घायल नशा तस्कर अपने एक साथी के साथ एक बिना नंबर की बाइक से हरिद्वार की तरफ आ रहा था।

संदिग्ध लगाने पर पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, पुलिस का कहना है कि दोनों लोगों ने पुलिस से बचने के लिए भागते हुए फायरिंग की, फायरिंग करते हुए वो नहर पटरी पर रेगुलेटर पुल की तरफ भागे, इस पर पुलिस ने पीछा करते हुए जवाबी फायरिंग की, पुलिस की गोली एक नशा तस्कर के पैर में लगी, गोली लगे से वह घायल हो गया, उसका साथी भागने में सफल रहा।

नशा तस्कर बरेली का रहने वाला है. उससे पुलिस ने 101.5 ग्राम स्मैक बरामद की है, दोनों तस्कर स्मैक की तस्करी के लिए हरिद्वार आए थे, फरार स्मैक तस्कर की पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है, घायल नशा तस्कर नजाकत अली पुत्र केसर अली निवासी अहमदनगर नई बस्ती थाना फतेहगंज पश्चिम बरेली उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।

ज्वालापुर थाना क्षेत्र में पुल जटवाड़ा के पास रात को चेकिंग के दौरान एक बुलेट मोटरसाइकिल जो बिना नंबर प्लेट की थी दौड़ रही थी, इसमें नंबर खुरचे हुए थे, इस पर पुलिस के द्वारा इनको रोकने का प्रयास किया गया, बुलेट पर सवार व्यक्तियों ने पुलिस से भागने की कोशिश की, जब पुलिस ने उनको रोकने का प्रयास किया, तो उनके द्वारा पुलिस पर फायर किया गया, फायर करते हुए रेगुलेटर पुल की ओर भागे, पुलिस ने उनका पीछा किया और उनको न्यूट्रलाइज करने के लिए पुलिस ने जवाबी फायर किया, एक व्यक्ति जिसका नाम नजाकत है, उसके पैर में गोली लगी थी, उसको तत्काल अस्पताल ले जाया गया
-प्रमेंद्र डोभाल, एसएसपी, हरिद्वार-

चेकिंग के दौरान यह पता लगा कि वह स्मैक की तस्करी करने आए थे, नजाकत बरेली का रहने वाला है. उसका जो साथी फरार हुआ है, वह भी बरेली का है, उसके लिए चेकिंग चल रही है, उम्मीद है कि हम जल्द ही दूसरे तस्कर को भी पकड़ लेंगे, पूरे घटनाक्रम के बाद यह महत्वपूर्ण है कि यह व्यक्ति कहां पर सप्लाई करने आया था, उसको भी हम लोग राउंड ऑफ कर रहे हैं, साथ में कहां से यह लोग स्मैक लेकर आए हैं, इसकी पूरी चेन को पकड़ने कोशिश करेंगे, गहरी जांच करते हुए इनको सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी, इनके साथ जो भी शामिल हैं, उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट के तहत करेंगे।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment