उत्तराखंड

बागेश्वर में 3.5 की तीव्रता का भूकंप, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Jan 13, 2026 04:39 1 views 0 Comments
बागेश्वर में 3.5 की तीव्रता का भूकंप, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

बागेश्वर जनपद में मंगलवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.5 मापी गई। भूकंप का केंद्र बागेश्वर क्षेत्र में...

बागेश्वर जनपद में मंगलवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.5 मापी गई। भूकंप का केंद्र बागेश्वर क्षेत्र में 29.93 डिग्री उत्तरी अक्षांश एवं 80.07 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित रहा, जबकि इसकी गहराई 10 किमी बताई गई है। वहीं, दहशत के कारण लोग घरों से बाहर निकल आए।

भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोग कुछ देर के लिए सतर्क हो गए। हालांकि, किसी प्रकार की अफरा-तफरी नहीं हुई। तहसीलों से प्राप्त सूचना के अनुसार समाचार लिखे जाने तक किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। प्रशासन द्वारा स्थिति पर नजर रखी जा रही है। आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने आमजन से अपील की है कि वह सतर्क रहें और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन को सूचित करें।

दस दिसंबर को उत्‍तराखंड के पिथौरागढ़ की धरती भूकंप के झटके से डोली उठी थी। धारचूला तहसील के चीन सीमा से लगी उच्च हिमालयी व्यास घाटी में सुबह 9 बजकर 10 मिनट पर भूकंप का झटका महसूस किया गया था।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment