उत्तराखंड

पश्चिम एशिया संकट के चलते दूसरा गैस सिलेंडर अब 25 दिन बाद बुक होगा

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Mar 10, 2026 04:55 1 views 0 Comments
पश्चिम एशिया संकट के चलते दूसरा गैस सिलेंडर अब 25 दिन बाद बुक होगा

पश्चिम एशिया संकट के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल व एलपीजी की कीमतों में उछाल के बीच सरकार ने एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। रसोई गैस-...

पश्चिम एशिया संकट के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल व एलपीजी की कीमतों में उछाल के बीच सरकार ने एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। रसोई गैस-पीएनजी की घरेलू आपूर्ति को तरजीह देने को कुछ एहतियाती उपाय किए गए हैं।

Advertisement

इनमें वाणिज्यिक सिलेंडर की सप्लाई में कमी और घरेलू गैस का बुकिंग टाइम बढ़ाना शामिल हैं। सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग अवधि भी 15 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दी है। मतलब यह कि गैस सिलेंडर सप्लाई के अगले 25 दिन तक उपभोक्ता दूसरा सिलेंडर बुक नहीं कर पाएंगे। इधर, सरकार ने एक बार फिर दोहराया है कि फिलहाल पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि की कोई संभावना नहीं है।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment