Doiwala News: अचानक चालक ने खोया नियंत्रण, सीधे टोल प्लाजा के पिलर से टकराई यात्रियों से भरी रोडवेज की बस
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Nov 16, 2024 09:55
•
1 views
•
0 Comments
डोईवाला लच्छीवाला टोल बैरियर के पास देहरादून से आ रही रोडवेज की बस पिलर से टकरा गई। जिसमें जिससे बस में सवार यात्रियों को चोट आई। पुलिस ने बताया कि र...
डोईवाला लच्छीवाला टोल बैरियर के पास देहरादून से आ रही रोडवेज की बस पिलर से टकरा गई। जिसमें जिससे बस में सवार यात्रियों को चोट आई। पुलिस ने बताया कि रोडवेज की बस सुबह देहरादून से मुरादाबाद की ओर जा रही थी।
अधिकांश सवारियां मुरादाबाद जाने के लिए बैठी थी। लच्छीवाला टोल बैरियर पर अचानक चालक द्वारा नियंत्रण खो देने से बस सीधे पोल से टकरा गई। जिससे अफरातफरी मच गई।
टोल बैरियर पर मौजूद आपातकालीन वाहन से तत्काल लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उपचार के लिए लाया गया। पुलिस ने बताया कि टक्कर लगने से यात्रियों को मामूली चोटे लगे हैं, जिनको उपचार दिया जा रहा है।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!