उत्तराखंड

डीएम सविन बंसल के उठाए सख्त कदम से खलबली, ऊर्जा निगम, जल संस्थान और गेल पर तीन माह का बैन

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Apr 28, 2025 13:12 1 views 0 Comments
डीएम सविन बंसल के उठाए सख्त कदम से खलबली, ऊर्जा निगम, जल संस्थान और गेल पर तीन माह का बैन

विकास कार्यों के नाम पर मनमाने ढंग से सड़क खोदने के मामले में जिलाधिकारी सविन बंसल ने एक और सख्त कदम उठाया है। ऊर्जा निगम, जल संस्थान और गेल के संबंध...

विकास कार्यों के नाम पर मनमाने ढंग से सड़क खोदने के मामले में जिलाधिकारी सविन बंसल ने एक और सख्त कदम उठाया है। ऊर्जा निगम, जल संस्थान और गेल के संबंधित ठेकदारों और कार्मिकों पर एफआइआर दर्ज करने के बाद अब इन एजेंसियों पर तीन माह के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया है।

इन एजेंसियों को अब अगले तीन माह तक रोड कटिंग की अनुमति नहीं दी जाएगी। सड़कों को खोदने के बाद नागरिकों की सुरक्षा के लिहाज से मिट्टी भरने और समतलीकरण को लेकर कैनाल रोड पर जल संस्थान, माता मंदिर रोड पर ऊर्जा निगम और गेल की गंभीर चूक उजागर हुई थी। तीनों जगह सड़क की ऊबड़खाबड़ स्थिति में नागरिकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही थी।

इसके गंभीरता से लेते हुए पहले जिलाधिकारी के निर्देश पर एफआइआर दर्ज कराई गई और अब एक कदम बढ़ाते हुए तीन माह के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया है। जिसका सीधा मतलब यह है कि तीनों एजेंसियों को रोड कटिंग की नई अनुमति नहीं दी जाएगी।

जिलाधिकारी का कड़ा कदम सड़क की खोदाई करने वाली दूसरी एजेंसियों के लिए भी सबक होगा। क्योंकि, राजधानी दून में विभिन्न कार्यों और लाइनों की मरम्मत आदि के लिए रोड कटिंग की जब तब अनुमति ली जाती है। सभी एजेंसी रोड कटिंग के बाद उसे समतल करने और मरम्मत में आनाकानी करती हैं। अब प्रशासन के कड़े रुख के बाद नागरिकों की सुरक्षा से खिलवाड़ की प्रवृत्ति पर कहीं न कहीं विराम अवश्य लग सकेगा।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment