अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम), अल्मोड़ा की जिला कार्यकारिणी का किया गया गठन

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Dec 22, 2025 02:45 1 views 0 Comments
अल्मोड़ा में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम), अल्मोड़ा की जिला कार्यकारिणी का किया गया गठन

अल्मोड़ा के ताड़ीखेत विकास खंड सभागार में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम), अल्मोड़ा की जिला कार्यकारिणी का गठन “सेफ गार्ड पॉलिसी” के तहत सफलतापूर्व...

अल्मोड़ा के ताड़ीखेत विकास खंड सभागार में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम), अल्मोड़ा की जिला कार्यकारिणी का गठन “सेफ गार्ड पॉलिसी” के तहत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से जिला कार्यकारिणी एवं विभिन्न समितियों के पदाधिकारियों का चयन किया गया। नवगठित जिला कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर अतुल सक्सेना को दायित्व सौंपा गया। महिला उपाध्यक्ष के रूप में बबीता गैड़ा तथा पुरुष उपाध्यक्ष के रूप में अजय तिवारी का चयन किया गया। महासचिव पद पर डॉ0 सोहन सिंह राणा, सचिव पद पर  चंद्र प्रकाश एवं कोषाध्यक्ष पद पर रवि मिश्रा को नियुक्त किया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में दीवान सिंह, संगठन मंत्री के रूप में डॉ0 दीपक सिंह तथा महिला संगठन मंत्री के रूप में दीपा नेगी को दायित्व प्रदान किया गया।

संगठन के प्रवक्ता के रूप में विनोद गाड़िया एवं मीडिया प्रभारी के रूप में डॉ0 सी. एस. जोशी का चयन किया गया। प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य के रूप में दीपक कांडपाल, सूरज पांडे एवं वैभव सिंह को नामित किया गया। जिला कोर कमेटी में गोविंद कुंजवाल, डॉ0 विशाल शर्मा, दीपक पंत एवं डॉ0 शिखा जोशी को शामिल किया गया। संगठन के संरक्षक के रूप में दीपक भट्ट तथा शिकायत प्रकोष्ठ प्रभारी के रूप में श्री योगेश जोशी को दायित्व सौंपा गया। यह प्रस्ताव पारित किया गया कि नवगठित जिला कार्यकारिणी संगठन को मजबूत दिशा प्रदान करते हुए एनएचएम कर्मियों के हितों, अधिकारों एवं कल्याण के लिए पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता एवं समर्पण के साथ कार्य करेगी। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं सफल कार्यकाल की कामना की अपेक्षा की गयी।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment