मसूरी में स्थानीय लोगों और हरियाणा के पर्यटकों में विवाद, हरियाणा के पर्यटक ने लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Jun 30, 2026 07:12
•
1 views
•
0 Comments
शहर की मालरोड में उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब कुछ स्थानीय लोगों और पर्यटकों के बीच विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। सार्वजनिक स्थान पर हुई इस घटना से...
शहर की मालरोड में उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब कुछ स्थानीय लोगों और पर्यटकों के बीच विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। सार्वजनिक स्थान पर हुई इस घटना से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया और राहगीरों में भी दहशत फैल गई। विवाद की सूचना पर कोतवाली मसूरी से चीता मोबाइल एवं पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचने तक दोनों पक्षों में कहासुनी और हाथापाई की स्थिति बनी हुई थी, जिससे क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल उत्पन्न हो गया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और भीड़ को तितर-बितर कर माहौल शांत कराया।
प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि विवाद में शामिल नीरज राघव (36) निवासी बड़ा गांव सिकंदरपुर, सेक्टर-86, मानेसर, गुरुग्राम को हिरासत में लिया गया है। साथ ही वाहन का मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालान भी कर दिया गया है।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!