दहेज में नहीं मिली कार और दो लाख रुपये, पति ने कहा 'तलाक-तलाक-तलाक'; देवर ने जंगल में ले जाकर किया दुष्कर्म
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
May 03, 2025 15:49
•
1 views
•
0 Comments
दहेज में कार और दो लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल पक्ष ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पति ने विवाहिता को तीन तलाक भी दिया। मह...
दहेज में कार और दो लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल पक्ष ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पति ने विवाहिता को तीन तलाक भी दिया। महिला ने देवर पर दुष्कर्म करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दो नवंबर 2021 को उसकी शादी कोतवाली लक्सर क्षेत्र के एक गांव निवासी जावेद के साथ हुई थी। शादी में दान दहेज के अलावा ढाई लाख रुपये नगद भी दिए थे।
इतना सब कुछ देने के बाद भी दहेज में कार और दो लाख रुपये की मांग की शुरू कर दी गई। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट का सिलसिला शुरू हो गया। अपनी बेटी का परिवार बचाने के लिए उसके पिता ने दो बार पचास-पचास हजार रुपये भी दिए।जनवरी 2024 को शाम के समय उसका देवर जुनैद उसे मायके से ले जाते समय जुनैद उसे भगवानपुर चंदनपुर के जंगल में उसके साथ दुष्कर्म किया। घर पर किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। कार और रुपयों की मांग पूरी नहीं होने पर 19 जून 2024 को उसे बाईपास पर मारपीट करते हुए उतार दिया।
पति ने अपने स्वजनों के कहने पर उसे वहीं पर तीन तलाक भी दे दिया। पुलिस ने पति जावेद, सास मोमिना उर्फ कसोलों, ससुर केसर, देवर जुनैद, ननद नौरीन और जेठानी मेहनाज पर मुकदमा दर्ज किया है।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!