उत्तराखंड

देवभूमि शर्मसार : नैनीताल में दो साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Aug 26, 2024 06:44 1 views 0 Comments
देवभूमि शर्मसार : नैनीताल में दो साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

देवभूमि उत्तराखंड से एक बार फिर शर्मसार करने वाली खबर सामने आ रही है। नैनीताल में दो साल की मासूम के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। दो साल...

देवभूमि उत्तराखंड से एक बार फिर शर्मसार करने वाली खबर सामने आ रही है। नैनीताल में दो साल की मासूम के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। दो साल की बच्ची के साथ उसके रिश्ते के ही दादा ने दुष्कर्म किया है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।


नैनीताल जिले के बेतालघाट क्षेत्र दो साल की मासूम से रेप की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि बच्ची के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले 72 वर्षीय दादा ने ही दुष्कर्म किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची का बीडी पांडे अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

घटना के वक्त माता-पिता खेत में कर रहे थे काम
मिली जानकारी के मुताबिक नैनीताल जिले के बेतालघाट क्षेत्र के एक गांव में शनिवार शाम को पति-पत्नी खेतों में काम कर रहे थे। इस दौरान उनकी दो साल की बच्ची आंगन में खेल रही थी। बताया जा रहा है कि इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला 72 वर्षीय बुजुर्ग बच्ची को बहला-फुसलाकर मकान के पीछे ले गया।

साथ में खेल रही बच्ची ने दी जानकारी
जब मकान से पीछे से रोने की आवाज आई तो बच्ची के साथ खेल रही दूसरी बच्ची वहां पहुंची। जिसके बाद उसने इस बारे में अपनी मां को जानकारी दी। जब दूसरी बच्ची की मां वहां पहुंची तो उसने पड़ोसी बुजुर्ग बच्ची के साथ संदिग्ध अवस्था में देखा और शोर मचाया। तब लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने देखा कि बच्ची के गुप्तांग से खून बह रहा था। आनन-फानन में परिजन बच्ची को अस्पताल लेकर गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment