उत्तराखंड

दिल्ली-देहरदून एक्सप्रेसवे की मानसून की पहली बारिश में ही धंसी सड़क, कई वाहनों के टूटे रिम, लोगों ने नाराजगी

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Jul 03, 2026 00:55 1 views 0 Comments
दिल्ली-देहरदून एक्सप्रेसवे की मानसून की पहली बारिश में ही धंसी सड़क, कई वाहनों के टूटे रिम, लोगों ने नाराजगी

पहली बारिश में ही देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस-वे की सड़क धंस गई। सड़क इस तरह धंसी की कई वाहनों के रिम तक टूट गए। कुछ राहगीरों के वाहन धंसी सड़क में क्ष...

पहली बारिश में ही देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस-वे की सड़क धंस गई। सड़क इस तरह धंसी की कई वाहनों के रिम तक टूट गए। कुछ राहगीरों के वाहन धंसी सड़क में क्षतिग्रस्त हो गए तो उन्होंने इसका वीडियो शेयर किया। देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि जिस जगह सड़क धंसी, वो हिस्सा शामली के हाथी करौंदा गांव के पास का है। इससे पहले एक्सप्रेसवे पर दून के हिस्से में भी इस तरह की कमी नजर आई थी। शाम तेज बारिश में एक्सप्रेस-वे की सड़क का हिस्सा धंस गया। पहली ही बारिश में एक्सप्रेसवे की सड़क के इस हाल से लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। एक्सप्रेस-वे की सड़क धंसने से कई वाहनों को नुकसान हुआ है।

कई वाहन धंसी सड़क में फंस गए और कई वाहनों के रिम तक टूट गए। कुछ राहगीरों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया तो कुछ ही देर में यह काफी वायरल हो गया। पहली बारिश में ही इस हाल से एक्सप्रेसवे के निर्माण की गुणवत्ता पर भी सवाल उठ गए है। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद एनएचएआई ने इसकी मरम्मत करा दी। एनएचएआई के परियोजना निदेशक सौरभ सिंह ने बताया कि वीडियो बागपत यूनिट का है। देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर बारिश में धंसी सड़क का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। ये वीडियो इतना शेयर किया गया कि देशभर में यह एक्स पर टॉप-6 ट्रेंडिंग में रहा। लोगों ने भी एक्सप्रेस-वे की सड़क धंसने पर कई तरह की प्रतिक्रिया दीं। वहीं राजनीतिक पार्टियों ने भी इसे शेयर किया।

https://youtube.com/shorts/Sin-LipGt5Q?si=LbhopcQb3dXz9J_K
सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment