Dehradun Rape Case: नाबालिग के बयान से मुकरने के बाद भी दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा, फोरेंसिक जांच बनी आधार
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Sep 21, 2024 07:01
•
1 views
•
0 Comments
दुष्कर्म के एक मामले में नाबालिग पीड़िता के बयान से मुकरने के बावजूद विशेष न्यायाधीश (पोक्सो) अर्चना सागर की अदालत ने आरोपित युवक को दोषी करार देते ह...
दुष्कर्म के एक मामले में नाबालिग पीड़िता के बयान से मुकरने के बावजूद विशेष न्यायाधीश (पोक्सो) अर्चना सागर की अदालत ने आरोपित युवक को दोषी करार देते हुए 20 साल के सश्रम करावास की सजा सुनाई।
अदालत ने यह निर्णय फोरेंसिक लैब की जांच रिपोर्ट के आधार पर सुनाया, जिसमें पीड़िता के कपड़ों पर आरोपित का सीमेन (वीर्य) मिला था। अदालत ने दोषी पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया और जुर्माना अदा न करने पर एक माह का अतिरिक्त कारावास भुगतने का आदेश दिया।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!