उत्तराखंड

देहरादून नीट की तैयारी कर रही छात्रा ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा मम्मी पापा आई लव यू

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Jun 17, 2026 06:07 1 views 0 Comments
देहरादून नीट की तैयारी कर रही छात्रा ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा मम्मी पापा आई लव यू

देहरादून के पटेल नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित चंद्रमणि कॉलोनी में नीट की तैयारी कर रही एक युवती ने आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया...

देहरादून के पटेल नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित चंद्रमणि कॉलोनी में नीट की तैयारी कर रही एक युवती ने आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जानकारी के अनुसार 23 वर्षीय रिया कुमारी पिछले कई वर्षों से नीट परीक्षा की तैयारी कर रही थी। बताया जा रहा है कि वह पहले भी नीट परीक्षा में शामिल हुई थी, लेकिन सफलता नहीं मिलने से काफी निराश चल रही थी। सोमवार सुबह रिया ने अपने कमरे में फांसी लगाकर अपनी जीवन समाप्त कर लिया। जब परिजन सुबह उसके कमरे में पहुंचे तो उन्हें घटना का पता चला। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पटेल नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

परिजनो और स्थानीय लोगों के मुताबिक, चंद्रमणि कॉलोनी निवासी राजेश मल्ल थापा की 23 वर्षीय बेटी रिया का इस बार का पेपर अच्छा गया था, लेकिन पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द होने और 21 जून को प्रस्तावित री-एग्जाम को लेकर बढ़ी चिंता उसे लगातार परेशान कर रही थी। मौके से मिले सुसाइड नोट मे उसने 'मम्मी-पापा आई लव यू' लिखते हुए पढ़ाई में सफलता नही मिलने की हताशा जाहिर की है। घटनास्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। शुरुआती जांच मे सामने आया है कि रिया ने नोट में "मम्मी-पापा आई लव यू" लिखते हुए खुद को इस कदम के लिए जिम्मेदार बताया है। उसने पढ़ाई और करियर को लेकर निराशा का भी जिक्र किया है। पुलिस सुसाइड नोट की जांच के साथ अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है।

23 वर्षीय रिया मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाना चाहती थी और लंबे समय से NEET की तैयारी कर रही थी। परिजनो और स्थानीय लोगों के मुताबिक इस बार उसका पेपर अच्छा गया था और use चयन की उम्मीद थी। हालांकि पेपर लीक विवाद के बाद परीक्षा रद्द होने से वह तनाव में रहने लगी थी। Vo 21 जून को प्रस्तावित री-एग्जाम की तैयारी कर रही थी। की तभी उसने अचानक इतना बड़ा कदम उठा लिया, पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सोंप दिया पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment