उत्तराखंड

देहरादून में चेकिंग के दौरान स्कार्पियो में बनाए गए सीक्रेट केबिन से मिले करोड़ों रुपए, पुलिस भी हैरान

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत May 16, 2026 09:05 2 views 0 Comments
देहरादून में चेकिंग के दौरान स्कार्पियो में बनाए गए सीक्रेट केबिन से मिले करोड़ों रुपए, पुलिस भी हैरान

देहरादून जनपद में चलाए जा रहे वाहनों की चेकिंग अभियान के अंतर्गत कैंट पुलिस ने महाराष्ट्र नंबर की एक गाड़ी को सीज किया है, यह कार बिना वैध प्रपत्रों...

देहरादून जनपद में चलाए जा रहे वाहनों की चेकिंग अभियान के अंतर्गत कैंट पुलिस ने महाराष्ट्र नंबर की एक गाड़ी को सीज किया है, यह कार बिना वैध प्रपत्रों के देहरादून आ रही थी, पुलिस को कार से भारी मात्रा में नकदी मिली, मौके पर फिर आयकर विभाग की टीम को बुलाकर वाहन की तलाशी ली गई तो करीब 1 करोड़ 55 लाख की नकदी बरामद हुई है, वाहन में सीक्रेट केबिन बनाकर रुपए छिपाए गए थे, वाहन सवार तीनों व्यक्तियों से आयकर विभाग की टीम पूछताछ कर रही है, कैंट पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान राजेंद्र नगर कौलागढ़ क्षेत्र में सिरमौर मार्ग पर एक संदिग्ध स्कार्पियो वाहन को चेकिंग का लिए रोका गया, वाहन सवार व्यक्तियों से पूछताछ में वाहन चालक ने अपना नाम सतीश भाई (निवासी जिला मेहसाणा, गुजरात) और उसके साथ वाहन में बैठे दो अन्य व्यक्तियों ने अपना नाम ठाकुर जसवंत संघ बनाजी (निवासी जिला पाटन गुजरात) और सचिन पटेल (निवासी विसनगर गुजरात) बताया।

वाहन से संबंधित दस्तावेज मांगने पर वाहन चालक इधर-उधर की बातें करने लगा, संदिग्धता प्रतीत होने पर पुलिस ने वाहन चालक से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसके द्वारा गाड़ी में काफी अधिक मात्रा में नकदी होने की बात बताई गई, पैसे गाड़ी की बीच और पिछली सीट के बीच बने एक सीक्रेट केबिन में छिपाकर रखे गए थे, वाहन में काफी अधिक मात्रा में कैश होने की सूचना प्राप्त होते ही आयकर विभाग को सूचित किया गया, सूचना पर आयकर विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे, जिनकी मौजूदगी में वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में बने सीक्रेट केबिन से एक करोड़ 55 लाख रुपये बरामद किए गए, जिस आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के लिए कब्जे में लिया गया।

बरामद धनराशि के संबंध में वाहन चालक कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया, वाहन चालक ने पुलिस को यह बताया कि धनराशि को वह बनारस से लेकर आया था, जिसे उसे उनके साथ वाहन में बैठे जसवंत को देना था, बरामद धनराशि के संबंध में आयकर विभाग की टीम ने तीनों व्यक्तियों से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज कराए हैं, साथ ही उनके पास से बरामद धनराशि का आंकलन किया जा रहा है, साथ ही प्रकरण में आयकर विभाग द्वारा ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी, पुलिस द्वारा संबंधित वाहन को सीज किया गया है। स्वप्निल मुयाल, सीओ सिटी 

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment