रुड़की में बंजारे वाला में नदी में नहाने गए किशोर पर मगरमच्छ का हमला, 13 साल के बच्चे की मौत
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
May 01, 2026 15:46
•
1 views
•
0 Comments
ग्राम बंजारे वाला में नदी में नहाने गए किशोर पर मगरमच्छ ने हमला बोल दिया जिससे उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को किशोर का शव नदी में तैरता मिला। परिजनों का...
ग्राम बंजारे वाला में नदी में नहाने गए किशोर पर मगरमच्छ ने हमला बोल दिया जिससे उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को किशोर का शव नदी में तैरता मिला। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हालांकि वन विभाग के अधिकारी मगरमच्छ के हमले की पुष्टि नहीं कर रहे हैं। वहीं पोस्टमार्टम के लिए लाए गए किशोर के शव की जांच मगरमच्छ के हमले की बात स्पष्ट हुई है। ग्राम बंजारे वाला निवासी राजा (13) पुत्र प्रमोद बृहस्पतिवार शाम से लापता था। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। शुक्रवार सुबह नदी में उसकी साइकिल व कपड़े पड़े मिले जिससे अनहोनी की आशंका और गहरा गई। इसके बाद ग्रामीणों ने नदी में खोजबीन शुरू की। वहां कुछ देर बाद बालक का शव बरामद कर लिया गया।
सूचना मिलने पर बुग्गावाला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर रुड़की सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, वन विभाग की टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। रुड़की सिविल अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक बालक के शरीर पर 8 से 10 जगह पर मगरमच्छ के काटने के निशान हैं। एक तरफ का आधा कान भी कटा हुआ है। खानपुर वन रेंज अधिकारी प्रियांशु पांडे ने बताया कि शव पानी में तैरता हुआ मिला है। फिलहाल मगरमच्छ की कोई गतिविधि सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!