उत्तराखंड

उत्तराखंड के जोशीमठ में सार्वजनिक स्थल पर नमाज पढ़ने से बढ़ा विवाद, स्थानीय लोग नाराज

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Feb 19, 2026 09:54 1 views 0 Comments
उत्तराखंड के जोशीमठ में सार्वजनिक स्थल पर नमाज पढ़ने से बढ़ा विवाद, स्थानीय लोग नाराज

उत्तराखंड के जोशीमठ में निर्माणाधीन भवन में नमाज पढ़ने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। मामला बुधवार का बताया जा रहा है। जब देर शाम को यहां नमाज अदा की...

उत्तराखंड के जोशीमठ में निर्माणाधीन भवन में नमाज पढ़ने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। मामला बुधवार का बताया जा रहा है। जब देर शाम को यहां नमाज अदा की गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जो लोग नमाज पढ़ रहे हैं। उनकी संख्या लगातार बढ़ रही है। क्या पुलिस प्रशासन के द्वारा इनका सत्यापन किया गया है? क्योंकि हर बार नमाज पढ़ने वाली गैर हिंदुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। स्थानीय लोगों के द्वारा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी किया गया है और सभी गैर हिंदुओं के सत्यापन की बात भी कही गई है। मामला यह है कि नमाज नगर पालिका हाल मीट बाजार के अंदर अदा की जा रही है, जबकि यहां पर स्थानीय खिलाड़ियों के लिए टीटी हाल बनाया जा रहा है।

नगर पालिका के इस हाल इसमें खेल विभाग को टीटी प्रशिक्षण के लिए दिए जाने की कार्रवाई जारी है। बोर्ड में इसका प्रस्ताव पिछली साल पारित हुआ है। वर्तमान में इसपर रंग रोगन व खेल विभाग के सुझाव के क्रम में मरम्मत कार्य चल रहा है। बताया गया कि कुछ लोगों ने नगर पालिका अध्यक्ष से रोजे के दौरान नमाज अदा करने को कहा था , जिसपर नगर पालिका ने अनुमति दी थी, लेकिन जिस संख्या में धार्मिक नगरी ज्योर्तिमठ में मुस्लिम समुदाय के लोग एकत्रित होकर नमाज पढ़ने को पहुंचे, उसने सबको चौंका दिया, जिस पर नगर के ही एक युवक ने बीडीओ बनाकर वायरल कर दिया।

इस हाल में नमाज पढ़ने को लेकर विवाद की नींव ज्योर्तिमठ आपदा के दौरान 2023 में पड़ी थी। बताया गया कि तब ज्योतिर्मठ में व्यापारी, स्थानीय नागरिक बाहरी लोग सब बेघर थे। सभी लोग राहत शिविरों में रह रहे थे, तब तत्कालीन समस्या को देखते हुए मीट मार्केट स्थित इस नगर पालिका के हाल में कुछ लोगों को अपने धार्मिक परंपरा निर्वहन को करने के लिए पालिका ने सहमति दी। लेकिन बाद में सबकुछ ठीक हो जाने के बाद अल्पसंख्यक समुदाय के लोग इसे अपनी इबादत के लिए एकत्रित होकर इस्तेमाल करते रहे। हालांकि नगर पालिका यह हाल टीटी खिलाड़ियों के लिए खेल विभाग को दे चुका है। और रिपेयर कार्य चल रहा है।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment