उत्तराखंड

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर एक मुस्लिम व्यक्ति के मिलने पर विवाद,यात्रा मार्ग पर काफी देर तक बना रहा तनाव

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Apr 23, 2026 01:02 1 views 0 Comments
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर एक मुस्लिम व्यक्ति के मिलने पर विवाद,यात्रा मार्ग पर काफी देर तक बना रहा तनाव

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर एक मुस्लिम व्यक्ति के मिलने पर विवाद हो गया। जम्मू कश्मीर के इस व्यक्ति को कुछ यात्रियों ने रोककर आपत्ति जताई। यात्रियों का...

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर एक मुस्लिम व्यक्ति के मिलने पर विवाद हो गया। जम्मू कश्मीर के इस व्यक्ति को कुछ यात्रियों ने रोककर आपत्ति जताई। यात्रियों का कहना था कि चारधाम यात्रा में मुस्लिम समुदाय के लोगों के आने पर प्रतिबंध है। यात्रियों ने व्यक्ति को घेरकर यात्रा मार्ग पर होने का कारण पूछा। व्यक्ति ने स्पष्ट किया कि उसे यहां काम करने के लिए बुलाया गया है। इस घटना से यात्रा मार्ग पर कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया।

इस वर्ष बदरी केदार मंदिर समिति ने चारधाम के मंदिर परिसर में गैर सनातनियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया है। हालांकि, यात्रा मार्ग पर इस तरह का कोई प्रतिबंध लागू नहीं है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment