उत्तराखंड

कांग्रेस ने अनुशासनहीनता पर तीन नेता किए निष्कासित, पार्टी विरोध गतिविधि पर कार्रवाई

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Jul 06, 2026 06:32 1 views 0 Comments
कांग्रेस ने अनुशासनहीनता पर तीन नेता किए निष्कासित, पार्टी विरोध गतिविधि पर कार्रवाई

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पिथौरागढ़ जिले के तीन नेताओं को अनुशासनहीनता करने पर पार्टी से निष्कासित किया है। इन नेताओं की प्राथमिक सदस्यता निरस्त कर छह...

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पिथौरागढ़ जिले के तीन नेताओं को अनुशासनहीनता करने पर पार्टी से निष्कासित किया है। इन नेताओं की प्राथमिक सदस्यता निरस्त कर छह साल के लिए बाहर का रास्ता दिखाया गया। प्रदेश कांग्रेस महासचिव संगठन राजेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि 30 जून को पिथौरागढ़ में परिवर्तन संकल्प कार्यक्रम में व्यावधान करने व पार्टी विरोध गतिविधि को राष्ट्रीय नेतृत्व व प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने गंभीरता से लिया है।

पिथौरागढ़ के पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र लुंठी, पूर्व महिला जिलाध्यक्ष भावना नगरकोटी व दीपक लुंठी को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते छह वर्ष के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया गया। पार्टी की ओर से तीनों नेताओं को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब मांगा गया था। जिला कांग्रेस कमेटी पिथौरागढ़ से मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई थी, जिसके आधार पर तीनों नेताओं के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई। प्रदेश महासचिव संगठन भंडारी ने कहा, कांग्रेस पार्टी एक अनुशासित संगठन है। इसमें यदि अनुशासनहीनता होती है तो उसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो भी पार्टी अनुशासन की लाइन पार करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment