उत्तराखंड

चुनाव परिणामों से कांग्रेस उत्साहित, करन माहरा ने जनता का जताया आभार, भाजपा पर साधा निशाना

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Aug 01, 2025 11:46 1 views 0 Comments
चुनाव परिणामों से कांग्रेस उत्साहित, करन माहरा ने जनता का जताया आभार, भाजपा पर साधा निशाना

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने आज देहरादून में प्रेसवार्ता की। उन्होंने मतदान के लिए राज्य की जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जनता ने कांग्...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने आज देहरादून में प्रेसवार्ता की। उन्होंने मतदान के लिए राज्य की जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जनता ने कांग्रेस के पक्ष में भारी मतदान किया है।कांग्रेस को जनता ने स्पष्ट बहुमत दिया है। उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का भी आभार जताया।  

Advertisement

करन माहरा ने कहा कि भाजपा की कुनितियों और निर्वाचन आयोग की कुरीतियों के विरोध में जनता ने मतदान किया है।हाईकोर्ट से सरकार और निर्वाचन आयोग की किरकिरी हो चुकी है। भाजपा के वरिष्ठ नेता तो अपने ही बूथ पर हारे हैं, और हार के बावजूद भी भाजपा कर मिष्ठान वितरण कर रही है।  

कहा कि चुनाव में भाजपा ने अपनाएं हर हथकंडे अपनाए। धन बल और छल बल के आधार पर भाजपा ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने में कामयाब होती है तो सीधा लोकतंत्र की हत्या होगी।  भाजपा की नीतियों से जनता त्रस्त है। लेकिन किसी को किसी से डरने की जरूरत नहीं है। 2027 में निश्चति रूप् से कांग्रेस की सरकार आएगी। 

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment