हरिद्वार में सीएनजी लीक होने से छात्राओं से भरी बस में मची अफरा तफरी, पुलिस और फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Jun 25, 2026 05:46
•
2 views
•
0 Comments
हरिद्वार में भेल क्षेत्र से गुजर रही छात्राओं से भरी एक निजी कॉलेज की बस के सीएनजी सिलेंडर से गैस लीक होने अफरा तफरी मच गई, भेल क्षेत्र में एचआरडीसी...
हरिद्वार में भेल क्षेत्र से गुजर रही छात्राओं से भरी एक निजी कॉलेज की बस के सीएनजी सिलेंडर से गैस लीक होने अफरा तफरी मच गई, भेल क्षेत्र में एचआरडीसी कार्यालय के पास बुधवार दोपहर की यह घटना है, जब बस कॉलेज से नर्सिंग की छात्राओं को उनके घरों तक छोड़ने जा रही थी, तभी बस चालक को गैस लीक का आभास हुआ, उसने तत्काल बस को बीच सड़क पर ही रोक दिया गया और सभी छात्राओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, हादसे के वक्त बस में करीब करीब 22 छात्राएं सवार थी, जो सभी सुरक्षित हैं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं, सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने आसपास के क्षेत्र की घेराबंदी की और सड़क पर यातायात को अस्थायी रूप से रोकते हुए रूट डायवर्ट कर दिया, करीब एक घंटे तक सिलेंडर से गैस निकलती रही, जिससे आसपास के लोगों में भी दहशत का माहौल बना रहा।
फायर ब्रिगेड की टीम ने पानी की मदद से बस से निकलने वाली गैस को नियंत्रित करने और इंजन को ठंडा करने का प्रयास किया, घटना की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए, मौके पर एसपी क्राइम निशा यादव और सीओ सदर एसपी बलूनी भी पहुंचे, उन्होंने अधिकारियों से स्थिति की जानकारी ली, निशा यादव,एसपी क्राइम ने कहा कि बस के सीएनजी सिलेंडर से गैस रिसाव होने की सूचना पर तत्काल स्थानीय थाने की पुलिस और फायर ब्रिगेड की की टीम को मौके पर भेजा गया, सभी लोगों को सुरक्षित बस से उतार लिया गया और क्षेत्र की घेराबंदी कर यातायात को डायवर्ट किया गया, स्थिति को पूरी तरह नियंत्रित किया गया और किसी प्रकार का नुकसान होने की सूचना नहीं है। फायर ब्रिगेड की टीम ने आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित किया, हालांकि बस चालक की सूझबूझ से समय रहते बस को खाली करा लेने और क्षेत्र को सुरक्षित कर देने से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन यहां बस की फिटनेस को लेकर सवाल जरूर खड़े हो रहे हैं, यदि समय रहते बस में गैस सिलेंडर लीक होने का आभास नहीं होता तो, एक बड़ा हादसा हो सकता था, गनीमत रही कि पुलिस टीम और फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और पूरे क्षेत्र को खाली कराकर बस में पानी की बौछार की गई।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!