उत्तराखंड

चीफ जस्टिस गुहानाथन नरेंद्र को राज्यपाल ने दिलाई शपथ, देहरादून राजभवन में हुई ओथ सेरेमनी

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Dec 26, 2024 09:23 1 views 0 Comments
चीफ जस्टिस गुहानाथन नरेंद्र को राज्यपाल ने दिलाई शपथ, देहरादून राजभवन में हुई ओथ सेरेमनी

नरेंद्र जी को बीते दिनों उत्तराखंड हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्ति किया गया है, आज राजधानी देहरादून के राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में रा...

नरेंद्र जी को बीते दिनों उत्तराखंड हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्ति किया गया है, आज राजधानी देहरादून के राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल गुरमीत सिंह ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई, शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे।

राज्यपाल (सेनि) लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने बृहस्पतिवार के दिन नवनियुक्त न्यायाधीश जस्टिस गुहानाथन नरेंद्र को शपथ दिलाई, राजभवन में कार्यक्रम 12:27 पर शुरू हुआ, इससे पहले हाई कोर्ट की रजिस्टार जर्नल कहकशा खान ने नोटिफिकेशन जारी करके शपथ ग्रहण कार्यक्रम की जानकारी दी थी, कार्यक्रम में उच्च न्यायालय के न्यायाधीश और न्यायिक अधिकारी के साथ-साथ सरकारी अधिकारी और वरिष्ठ वकील भी मौजूद रहे।

बता दें मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति की सिफारिश सुप्रीम कोर्ट की कॉलेजियम ने की थी, 25 सितंबर 2024 के दिन राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद कानून मंत्रालय ने उनकी नियुक्ति का आदेश जारी किया, वह इससे पहले 2015 में कर्नाटक के न्यायाधीश भी रह चुके हैं, इसके बाद साल 2023 में वह आंध्र प्रदेश के न्यायाधीश बने, मुख्य न्यायाधीश नरेंद्र आंध्र प्रदेश के उच्च न्यायालय में सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश थे, न्यायाधीश बनने से पहले या यह कहें पदोन्नति से पहले वह कर्नाटक में उच्च न्यायालय में वकालत कर चुके हैं।

बता दें कि इसी साल 10 अक्टूबर को उत्तराखंड की मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रितु बाहरी सेवानिवृत हुई, इसके बाद वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज तिवारी कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश का दायित्व संभाल रहे थे, इसके बाद अब गुहानाथन नरेंद्र को मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति बनाया गया है।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment