Champawat news : किरोड़ा नाले के तेज उफान में बही मैक्स एक महिला की मौत रेस्क्यू जारी
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Aug 09, 2024 06:23
•
1 views
•
0 Comments
शुक्रवार को टनकपुर के किरोड़ा नाले में एक सवारियों भरी मैक्स वाहन के तेज बहाव में बहने की सूचना आ रही है। घटना में एक महिला की मौत हो गई है तथा उप जिल...
शुक्रवार को टनकपुर के किरोड़ा नाले में एक सवारियों भरी मैक्स वाहन के तेज बहाव में बहने की सूचना आ रही है। घटना में एक महिला की मौत हो गई है तथा उप जिला चिकित्सालय टनकपुर में 4 घायलों को लाया गया है,जिनका इलाज चल रहा है।
रैस्क्यू जारी हैं लोगों को निकाला जा रहा है। उपजिलाधिकारी पूर्णागिरि मौके पर पहुंच गए हैं एसडीआरएफ,पुलिस का रैस्क्यू कार्य जारी है उप जिलाधिकारी टनकपुर आकाश जोशी के नेतृत्व में रैस्क्यू जारी है। एक व्यक्ति को पुनः रैस्क्यू कर निकाला जा रहा है, सभी लोग उधमसिंह नगर के रहने वाले बताए जा रहे हैं ।
प्रशासन और रेस्क्यू टीम की तत्परता के चलते कई जिंदगी बच गई है उप जिलाधिकारी टनकपुर से प्राप्त सूचना अनुसार अवगत कराया जा रहा है कि प्राप्त सूचना अनुसार वाहन में कुल 9 लोग थे जिसमें से 7 लोगों को निकाल लिया गया है। 2 की खोजबीन जारी है। मैक्स में 9 लोग सवार थे जिनमें से एक महिला की मौके पर मौत हो गई
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!