नेशनल गेम्स की 3 लाख यूज्ड प्लास्टिक बोतलों से बनाए कुर्सी-बेंच, बचाया 9870 KG कार्बन उत्सर्जन
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Apr 05, 2025 06:27
•
1 views
•
0 Comments
उत्तराखंड में इसी साल 28 जनवरी से 14 फरवरी तक 38 वें नेशनल गेम्स हुए थे, नेशनल गेम्स में 9545 खिलाड़ियों ने भाग लिया था. वहीं टेक्निकल, ऑफिशल्स, सपोर...
उत्तराखंड में इसी साल 28 जनवरी से 14 फरवरी तक 38 वें नेशनल गेम्स हुए थे, नेशनल गेम्स में 9545 खिलाड़ियों ने भाग लिया था. वहीं टेक्निकल, ऑफिशल्स, सपोर्ट स्टाफ और स्पोर्ट्स ऑफिशल्स को मिलाकर यह आंकड़ा तकरीबन 18 हजार तक पहुंच गया था, नेशनल गेम्स के दौरान पानी और अन्य पेय पदार्थों के लिए 3 लाख प्लास्टिक की बोतलें प्रयोग की गईं, जो प्लास्टिक वेस्ट था।
इस प्लास्टिक वेस्ट से 9870 किलो कार्बन उत्सर्जन होता, ये मानव स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक होता, इसके साथ ही पर्यावरण को भी क्षति पहुंचाता, लेकिन उत्तराखंड खेल विभाग ने इसका अलग रास्ता निकाला, जिससे इस प्लास्टिक वेस्ट को बेस्ट कर दिया, दरअसल 38 वें राष्ट्रीय खेलों के दौरान इस्तेमाल की गई पानी की खाली बोतलों को रिसाइकल कर कुर्सी बेंच बनाई गई हैं, शुक्रवार को उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्या ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में इन बेंचों का लोकार्पण किया।
उत्तराखंड में हुए 38 वें राष्ट्रीय खेलों को ग्रीन गेम्स के रूप में आयोजित किया गया था, इसमें सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट से मेडल तैयार किए गए थे, वहीं आयोजन में इस्तेमाल हुई प्लास्टिक बोतलों को रिसाइकल करने की कवायद भी शुरू की गई थी, शुक्रवार को इन्हीं प्लास्टिक बोतलों से रिसाइकल कर बनाई गई कुर्सी और बेंच का लोकार्पण खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया।
इस मौके पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि उत्तराखंड सरकार ने राष्ट्रीय खेल ग्रीन गेम्स की थीम पर आयोजित करने का ऐलान किया था, इस दिशा में कई नई पहल की गई थी, इनमें से यह भी एक पहल थी, जिन पानी की बोतलों का इस्तेमाल खिलाड़ियों और अन्य लोगों ने किया, उन खाली बोतलों को सभी आयोजन स्थलों से एकत्र करके रिसाइकल किया गया और उनसे इन बेंचों का निर्माण किया गया है, खेल मंत्री ने बताया कि फिलहाल 10 बेंच तैयार होकर महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में पहुंच गई हैं, इन बेंचों को छात्रों के इस्तेमाल के लिए स्थापित कर दिया गया है।
रेखा आर्या, खेल मंत्री, उत्तराखंड
खेल मंत्री ने बताया कि जल्द ही 20 और बेंच तैयार होकर आ जाएंगी, उन्होंने कहा कि इस पहल के जरिए उत्तराखंड ने खेलों के जरिए भी पर्यावरण संरक्षण करने की दिशा में एक बेंचमार्क स्थापित किया है इस मौके पर स्पोर्ट्स कॉलेज के छात्र खिलाड़ियों ने भी खेल अभ्यास, खेल प्रतियोगिता के दौरान जो स्पोर्टस वेस्टेज निकलता है, उसके रचनात्मक और रिसाइकल उपयोग करने की शपथ ली, इस मौके पर विशेष खेल सचिव अमित सिन्हा, खेल निदेशक प्रशांत आर्या, स्पोर्ट्स कॉलेज के प्राचार्य राजेश ममगाई आदि मौजूद रहे।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!