अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर कैंची धाम के पास पहाड़ी से गिरे पत्थरों से बचने की कोशिश में नदी में गिरी कार, महिला घायल
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Jul 08, 2026 07:41
•
1 views
•
0 Comments
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर कैंची पहुंची क्षेत्र में पहाड़ी से गिरे पत्थरों से बचने के प्रयास में महिला कार पर संतुलन खो बैठी नतीजतन कार शिप्रा नदी क...
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर कैंची पहुंची क्षेत्र में पहाड़ी से गिरे पत्थरों से बचने के प्रयास में महिला कार पर संतुलन खो बैठी नतीजतन कार शिप्रा नदी क्षेत्र में जा गिरी। सूचना पर पहुंची पुलिस व सीपीयू की टीम ने दुर्घटनाग्रस्त कार के अंदर फंसी महिला को बामुश्किल बाहर निकाला। तहसीलदार के सरकारी वाहन से महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवाली भेजा गया है जहां उसका उपचार किया जा रहा है। बुधवार को रानीखेत निवासी कंचन कार यूके 01बी 6284 से हल्द्वानी की ओर रवाना हुई। कंचन अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर कैंची क्षेत्र में पहुंची ही थी की भारी बारिश के बीच एकाएक थुआ की पहाड़ी से पत्थर गिरने शुरु हो गए। कंचन ने पत्थरों से बचने का प्रयास किया ही था की वह कार पर संतुलन खो बैठी नतीजतन कार हाईवे से करीब पचास मीटर नीचे शिप्रा नदी क्षेत्र में जा गिरी।
कार के गिरने की आवाज सुन आसपास की लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। सूचना पर पहुंची कैंची चौकी पुलिस तथा सीपीयू की टीम ने नदी में पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरु किया। दुर्घटनाग्रस्त वाहन के अंदर फंसी कंचन को व बामुश्किल बाहर निकाल मुख्य हाइवे तक पहुंचाया। बगैर समय गवांए श्री कैंची धाम तहसील के तहसीलदार भुवन चंद्र भंडारी के सरकारी वाहन से घायल महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवाली भेजा गया। जहां चिकित्सक महिला के उपचार में जुट गए हैं। बारिश के बीच हाईवे पर जगह-जगह पत्थरों के गिरने का क्रम शुरु होने से आवाजाही खतरनाक हो गई है।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!