उत्तराखंड

देहरादून की शांत वादियों में वहशियाना हरकत, पहले महिला के साथ किया दुष्कर्म, फ‍िर अधमरा करने तक पीटा

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Jul 06, 2025 18:10 1 views 0 Comments
देहरादून की शांत वादियों में वहशियाना हरकत, पहले महिला के साथ किया दुष्कर्म, फ‍िर अधमरा करने तक पीटा

देहरादून में देर रात घर में घुसे आरोपित ने पहले महिला के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसे पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। गंभीर हालत में महिला को अस्पताल में भर...

देहरादून में देर रात घर में घुसे आरोपित ने पहले महिला के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसे पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। गंभीर हालत में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां महिला को आइसीयू में भर्ती कराया गया है।

इस मामले में पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी तहरीर में एक महिला ने बताया कि तीन जुलाई की रात को उनकी बेटी घर पर सो रही थी। इसी दौरान आरोपित अनस ने दरवाजा खटखटाया।

शिकायतकर्ता ने बताया कि उनकी बेटी को लगा कि शायद किराएदार आए हैं तो उसने दरवाजा खोल दिया। मौका पाकर आरोपित घर के अंदर दाखिल हो गया और उनकी बेटी के कपड़े फाड़ते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया।

इसके बाद आरोपित ने जमकर उसकी पिटाई की और गर्दन व कमर पर लात घूसे से प्रहार किया। उनकी बेटी चिल्लाई तो आसपास के लोग बचाने के लिए पहुंचे। इसी बीच आरोपित वहां से फरार हो गया।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment