ब्रेकिंग न्यूज: अनियंत्रित स्कूल बस सड़क किनारे खाई में पलटी, मची चीख पुकार, एक दर्जन से अधिक बच्चे घायल
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Aug 28, 2025 06:54
•
1 views
•
0 Comments
हल्द्वानी में लालकुआं कोतवाली के बरेली रोड के जयपुर बीसा गांव में बच्चों को लेकर निजी स्कूल को जा रही एक स्कूल बस दूसरी स्कूल बस को साइड देने के चक्क...
हल्द्वानी में लालकुआं कोतवाली के बरेली रोड के जयपुर बीसा गांव में बच्चों को लेकर निजी स्कूल को जा रही एक स्कूल बस दूसरी स्कूल बस को साइड देने के चक्कर में अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खाई में पलट गई, बस के पलटते ही बच्चों और राहगीरों में चीख पुकार मच गई, घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बस का शीशा तोड़कर सभी बच्चों को सुरक्षित निकाला जिसमें एक दर्जन से अधिक बच्चे घायल हुए हैं सभी बच्चों को तत्काल मुखानी स्थित साई हॉस्पिटल ले जाया गया जिनका इलाज चल रहा है।
हादसे में चालक परिचालक को भी गंभीर चोटे आई है स्कूल बस पलटने की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है, क्षेत्र के प्रतिष्ठित स्कूल की बस अचानक पलट गई यह खबर सुनते ही क्षेत्र के अभिभावक गहरी चिंता में आ गए, और स्कूल पहुंचकर अपने बच्चों की कुशल पूछने में लग गए हैं जानकारी के अनुसार मोटाहल्दू क्षेत्र के पदमपुर देवलिया गांव में एक निजी स्कूल की बस अनियंत्रित होकर पलट गई, बस स्कूली बच्चों को लेकर रामपुर रोड क्षेत्र से आ रही थी घटनास्थल स्कूल के बिल्कुल नजदीक होने के चलते घायल बच्चों एवं परिचालक को लेकर निजी वाहनों से हल्द्वानी के मुखानी स्थित साई हॉस्पिटल में ले जाया गया है।
बताया जा रहा है कि कई बच्चों को वहा भर्ती किया गया है प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पदमपुर देवलिया के बीच चौराहे के समीप दो स्कूल बसें आपस में साइट ले रही थी तभी एक बस अधिक किनारे चले जाने के चलते सड़क के किनारे खाई में पलट गई, जैसे ही स्कूल बस सड़क किनारे पलटी तो बच्चों में चीख पुकार मच गई, आसपास के लोगों ने तुरंत ही बच्चों को बस से बाहर निकाला, मौके पर पहुंच प्रशासन ने बताया कि स्कूल बसों बस में करीब 36 बच्चे सवार थे जहां एक दर्जन से अधिक बच्चे घायल हुए हैं, तहसीलदार मनीषा बिष्ट ने बताया कि सभी बच्चों का उपचार चल रहा है दुर्घटना की जांच में कुछ भी पाया जाता है तो उचित कार्रवाई की जाएगी।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!