Breaking – पेट्रोलिंग के दौरान जम्मू कश्मीर के तंगधार में शहीद सत्ये सिंह बिष्ट, परिवार में पसरा मातम
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Aug 03, 2024 10:57
•
1 views
•
0 Comments
जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के तंगधार में पेट्रोलिंग के दौरान अठुरवाला निवासी हवलदार सत्ये सिंह बिष्ट (42) पुत्र स्वर्गीय गोपाल सिंह बिष्ट बलिदान ह...
जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के तंगधार में पेट्रोलिंग के दौरान अठुरवाला निवासी हवलदार सत्ये सिंह बिष्ट (42) पुत्र स्वर्गीय गोपाल सिंह बिष्ट बलिदान हो गए। वह मूल रूप से ग्राम जुराना, चंद्रबदनी खास पट्टी टिहरी गढ़वाल के रहने वाले थे। वर्तमान में वो पिछले सात साल से अठुरवाला में रह रहे थे।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार दोपहर सेवा के अधिकारियों द्वारा बलिदान के परिजनों को सूचना दी गई कि सत्ये सिंह बिष्ट जम्मू कश्मीर में पेट्रोलिंग के दौरान शहीद हो गए। आज शाम देहरादून एयरपोर्ट पर हेलिकॉप्टर से उनके पार्थिव शरीर को लाए जाने की संभावनाएं हैं।
उनके परिवार में उनकी पत्नी संगीता (42) पुत्री स्वाति बिष्ट, महक बिष्ट और पुत्र अयान बिष्ट हैं। बलिदानी के परिवार में दो बहन और एक भाई है। अंतिम संस्कार कल ऋषिकेश में किया जाएगा।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!