उत्तराखंड

Breaking: टिहरी में बड़ा सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा वाहन, कई लोग घायल

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Sep 23, 2024 07:00 1 views 0 Comments
Breaking: टिहरी में बड़ा सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा वाहन, कई लोग घायल

पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं, वहीं टिहरी में शिक्षकों को लेकर जा रहा एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, बताया जा रहा है क...

पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं, वहीं टिहरी में शिक्षकों को लेकर जा रहा एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, बताया जा रहा है कि वाहन में करीब 12 शिक्षक सवार थे, वाहन चिन्यालीसौड़ से गढ़वाल गाड़ जा रहा था, जोकि नागथली छोटी मणि के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया, हादसे में सभी शिक्षकों के घायल होने की सूचना है, जिसमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

Advertisement

बता दें कि सोमवार सुबह तहसील चिन्यालीसौड़ के अंतर्गत बड़ी मणि जोगत मोटर मार्ग पर वाहन गिरने की सूचना राजस्व विभाग और थाना चिन्यालीसौड़ पुलिस को मिली, सूचना मिलते ही राजस्व विभाग और थाना चिन्यालीसौड़ पुलिस की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई, वहीं घटना की सूचना पर 108 वाहन और एसडीआरएफ टीम भी मौके पर पहुंची, जहां टीम ने देखा कि एक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिरा है।

मौके पर पहुंची टीम ने घायलों को रेस्क्यू कर हॉस्पिटल के लिए भेजा, वहीं एक घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है, बताया जा रहा है कि ग्राम छोटी मणी नैल के पास चालक देवेंद्र सिंह चौहान स्कूल टीचरों को लेकर जा रहा था, तभी अचानक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment